दुष्कर्म पीड़िता का आरोप- उसके 3 में से 1 बच्चे का बाप है दिल्ली पुलिस का ACP

महिला का आरोप है कि तीसरा बच्चा आरोपित दिल्ली पुलिस के इसी अधिकारी का है। महिला ने दावा किया है कि वह उसका डीएनए टेस्ट कराने को भी वह तैयार है।

By Edited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 09:17 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 08:32 AM (IST)
दुष्कर्म पीड़िता का आरोप- उसके 3 में से 1 बच्चे का बाप है दिल्ली पुलिस का ACP
दुष्कर्म पीड़िता का आरोप- उसके 3 में से 1 बच्चे का बाप है दिल्ली पुलिस का ACP

नई दिल्ली (राकेश कुमार सिंह)। दिल्ली पुलिस की सिक्युरिटी विंग में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) पर एक महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में उत्तरी जिले के डीसीपी नुपूर प्रसाद को शिकायत दी है। आरोपित दो हफ्ते पहले ही पदोन्नति पाकर एसीपी बना है। पहले वह सदर बाजार थाने का थानाध्यक्ष था। पदोन्नति गृह मंत्रालय द्वारा दी गई है, इसलिए अब उसे डिमोट (पदावनत) भी नहीं किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, करीब ढाई महीने पहले भी महिला ने उत्तरी जिले के अधिकारियों के पास जाकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई थी, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। आरोपित उस दौरान सदर बाजार थाने का थानाध्यक्ष था।

उसको बचाने के लिए आला अधिकारियों ने उसे मेडिकल लीव (चिकित्सा के लिए अवकाश लेना) पर भेज दिया था और किसी भी तरह महिला को मनाने के लिए कहा था, लेकिन मीडिया में बात लीक हो जाने पर आला अधिकारियों को मुख्यालय के निर्देश पर उसे लाइनहाजिर करना पड़ा था। हालांकि, कुछ दिन बाद ही उसे सिक्योरिटी विंग में भेज दिया गया था।

सूत्रों के अनुसार, चार दिन पहले महिला ने दोबारा उत्तरी जिले के एक आला अधिकारी को तीन पन्ने की शिकायत दी, जिसे रिसीव कर लिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को आला अधिकारी को जैसे ही पता चला कि महिला पुलिस मुख्यालय जाकर शिकायत दर्ज कराने वाली है, उन्होंने डीसीपी को तुरंत इस मामले में केस दर्ज करने का निर्देश दे दिया।

महिला का आरोप, तीसरा बच्चा आरोपित का
40 वर्षीय पीड़ित महिला सदर बाजार में रहती है। पहले वह रंजीत नगर में पति के साथ रहती थी। उसका पति घोषित बदमाश था। पति की मौत के बाद वह सदर बाजार में अपने तीन बच्चों के साथ रह रही है। महिला का आरोप है कि तीसरा बच्चा आरोपित पुलिस अधिकारी का है। उसका डीएनए टेस्ट कराने को भी वह तैयार है।

chat bot
आपका साथी