गीता, रंजीता व प्रीति के कारनामे से हैरान हुई दिल्ली पुलिस, पकड़ते ही बोली- चलो अब जेल

मोहन गार्डन थाना पुलिस ने गीता को गिरफ्तार किया है। इसपर 11 मामले पहले से दर्ज हैं। रंजीता व प्रीति को उत्तम नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उत्तम नगर थाना पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:53 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 06:53 PM (IST)
गीता, रंजीता व प्रीति के कारनामे से हैरान हुई दिल्ली पुलिस, पकड़ते ही बोली- चलो अब जेल
शराब की तस्करी करने वाली तीन महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली, भगवान झा। अलग-अलग थाना क्षेत्र में शराब की तस्करी करने वाली तीन महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास 309 बोतल शराब की मिली है। इनकी पहचान गीता, रंजीता व प्रीति के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध पर लगाम लगाने के साथ-साथ शराब की तस्करी करने वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। आरोपित महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। मोहन गार्डन थाना पुलिस ने गीता को गिरफ्तार किया है। इसपर 11 मामले पहले से दर्ज हैं। रंजीता व प्रीति को उत्तम नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उधर, उत्तम नगर थाना पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। इसकी पहचान अमित के रूप में हुई है। इसके पास से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ है। इसपर आम्र्स एक्ट व वाहन चोरी के आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नौ जून को रात साढ़े बारह बजे कांस्टेबल दौलतराम झंडा चौक के पास पहुंचे। इसी दौरान एक शख्स आता हुआ दिखाई दिया।

शख्स पुलिस को देखते ही तेज कदमों से फरार होने लगा। इसके बाद दौलतराम ने उसे रोका। शख्स ने अपना नाम अमित बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि वह उत्तम नगर थाने का घोषित अपराधी है। वह एक मामले में पिछले वर्ष अप्रैल में जेल से बाहर आया था और उसे इस वर्ष 10 मार्च को सरेंडर करना था लेकिन उसने न तो जेल में और न ही कोर्ट के सामने सरेंडर किया।

नेब सराय में कार लूटी, तीन पकड़े

वहीं, दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय थाना क्षेत्र में पार्टी के लिए बुलाकर कार और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपितों में एक नाबालिग है। आरोपितों की पहचान सोहेल सैफी और ऋषित मिश्र के रूप में की गई है। आरोपितों से लूटी हुई कार भी बरामद की गई है। ग्रेटर नोएडा के रहने वाले एक व्यक्ति ने 10 जून को पुलिस को शिकायत दी कि संगम विहार के आसपास उससे उसकी कार लूट ली गई है। पीड़ित ने बताया कि एक सप्ताह पहले वह ग्रेटर नोएडा में दो युवकों से मिला, जो घायल अवस्था में थे।

chat bot
आपका साथी