शादी समारोह में नाबालिग दुल्हन को देखकर चौंक गई दिल्ली पुलिस

सूचना मिलने पर मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ पहुंची महिला आयोग की टीम ने जब परिजनों से लड़की की उम्र से संबंधी कागजात मांगें तो वह सकपका गए। आखिरकर कागजात की पड़ताल की गई तो लड़की नाबालिग निकली।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 01:03 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 01:03 PM (IST)
शादी समारोह में नाबालिग दुल्हन को देखकर चौंक गई दिल्ली पुलिस
कागजात की पड़ताल की गई तो लड़की नाबालिग निकली।

नई दिल्ली [रीतिका मिश्रा]। दिल्ली महिला आयोग (Delhi Women for Commission) के प्रयासों से एक और नाबालिग लड़की की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई। अनजान शख्स के फोन कॉल के जरिये सूचना पर पहुंची दिल्ली महिला आयोग की टीम ने उस शादी को रुकवा दिया, जिसमें एक नाबालिग लड़की दुल्हन बनकर बैठी थी। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें दिल्ली पुलिस ने भी अपना सहयोग दिया। पूरा मामला पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी का है और यह वाकया बुधवार रात का है।

बताया जा रहा है कि महिला आयोग के अनजान शख्स ने फोन कर जानकारी दी कि दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक नाबालिग लड़की की जबरन शादी की जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची महिला आयोग की टीम ने जब परिजनों से लड़की की उम्र से संबंधी कागजात मांगें तो वह सकपका गए। आखिरकर कागजात की पड़ताल की गई तो लड़की नाबालिग निकली। सभी के बयान लेने के बाद लड़की का मेडिकल कराया गया और घटना की जानकारी बाल कल्याण समिति को दी गई।

वहीं, महिला आयोग की कार्रवाई के बाद लड़की को शेल्टर होम में भेज दिया गया। अब इस लड़की को बाल कल्याण समिति के सामने प्रस्तुत किया जाएगा जिसके बाद समिति के आदेशों के बाद पुलिस आगे का कदम उठाएगी।

वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल (Delhi Women Commission President Swati Maliwal) का कहना है कि नाबालिग लड़की की शिकायत के बारे में हमें 24*7 हेल्पलाइन 181 पर जानकारी मिली थी। इसके बाद तत्काल दिल्ली पुलिस की मदद से शादी रुकवाई गई और नाबालिग लड़की को यहां से छुड़वाया गया। स्वाति की मानें तो दिल्ली में अब तक बहुत सी लड़कियों की जिंदगी महिला आयोग बचा चुका है, जिनकी शादी कम उम्र में की जा रही थी।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी