Sagar Dhankar Murder Case: ओलंपियन सुशील कुमार के करीबी अनिरुद्ध को जम्मू लेकर जाएगी दिल्ली पुलिस

Sagar Dhankar Murder Case पुलिस ने अनिरुद्ध को गिरफ्तार कर शुक्रवार को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा के समक्ष पेश किया। पुलिस ने बताया कि आरोपित अनिरुद्ध की रिमांड की इसलिए आवश्यकता है क्योंकि उसे जम्मू ले जाना है। अदालत ने केवल चार दिनों के लिए ही रिमांड दी।

By Jp YadavEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 09:54 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 09:54 AM (IST)
Sagar Dhankar Murder Case: ओलंपियन सुशील कुमार के करीबी अनिरुद्ध को जम्मू लेकर जाएगी दिल्ली पुलिस
Sagar Dhankar Murder Case: ओलंपियन सुशील कुमार के करीबी अनिरुद्ध को जम्मू लेकर जाएगी दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या में मुख्य आरोपित सुशील कुमार के करीबी अनिरुद्ध को दिल्ली पुलिस जम्मू ले जाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि सागर हत्याकांड में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और इसकी पुष्टि के लिए दिल्ली पुलिस अनिरुद्ध को जम्मू लेकर जाएगा। वहीं, इससे पहले छत्रसाल स्टेडियम में सागर धनखड़ की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने बृहस्पतिवार को पहलवान सुशील कुमार के करीबी अनिरुद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे चार दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। अब इस मामले में कुल दस लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दरअसल, पुलिस ने अनिरुद्ध को गिरफ्तार कर शुक्रवार को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा के समक्ष पेश किया और सात दिन की रिमांड की मांग की। पुलिस की ओर से पेश हुए वकील ने अदालत में बताया कि इस मामले में सबूत जुटाने के लिए आरोपित अनिरुद्ध की रिमांड की इसलिए आवश्यकता है, क्योंकि उसे जम्मू ले जाना है। अदालत ने केवल चार दिनों के लिए ही रिमांड दी।

रोहिणी कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाई

कोर्ट ने शुक्रवार को पहलवान सुशील कुमार की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी है। अब 25 जून तक सुशील व उसके साथी जेल में ही रहेंगे। इससे पहले दो जून को पुलिस की ओर से सुशील कुमार की तीन दिन की रिमांड मांगी गई थी, लेकिन कोर्ट ने आरोपितों को नौ दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। शुक्रवार को सुशील की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी। इसलिए वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये उसे जेल से ही मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां सुनवाई के दौरान सुशील की न्यायिक हिरासत 25 जून तक बढ़ा दी गई।

गौरतलब है कि माडल टाउन स्थित छत्रसाल स्टेडियम में चार मई की रात को पहलवान सागर धनखड़ की हत्या कर दी गई थी। सुशील इसके लिए नीरज बवाना और काला आसौदा गिरोह को सदस्यों को साथ लेकर आया था। आरोपितों ने मिलकर सागर धनखड़, सोनू महाल, रविंद्र, विकास आदि की पिटाई की थी। गंभीर रूप से घायल सागर की अस्पताल में मौत हो गई थी।

chat bot
आपका साथी