दिल्ली की लड़की की हत्या कर फरार चल रहा था युुवक, सोमवार सुबह यूपी के अमरोहा से गिरफ्तार

पिछले सप्ताह 19 फरवरी को 17 वर्षीय किशोरी के सिर पर हथौड़े से वारकर उसी के घर में निर्मम हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि शादी से मना करने पर लईक खान ने किशोरी की हत्या की है। इसके बाद लईक फरार हो गया था।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 11:55 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 11:55 AM (IST)
दिल्ली की लड़की की हत्या कर फरार चल रहा था युुवक, सोमवार सुबह यूपी के अमरोहा से गिरफ्तार
शादी से मना करने पर लईक खान ने किशोरी की हत्या की। इसके बाद लईक फरार हो गया था।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। बाहरी दिल्ली में रोहिणी के बेगमपुर इलाके में 19 फरवरी की शादी से इनकार करने पर किशोरी की हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपित लईक खान पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। रोहिणी जिला पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपित को अमरोहा से सोमवार सुबह गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह 19 फरवरी को 17 वर्षीय किशोरी के सिर पर हथौड़े से वारकर उसी के घर में निर्मम हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि शादी से मना करने पर लईक खान ने किशोरी की हत्या की है। इसके बाद लईक फरार हो गया था। 

यह भी पता चला था कि उसके फरार होने के बारे में उसके पिता समेत पूरे परिवार को जानकारी थी। दिल्ली पुलिस ने भी परिवार पर दबाव बनाया था कि वह लईक खान से गिरफ्तारी देने के लिए कहे। उधर, दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया था कि जांच में यह भी सामने आ रहा है कि आरोपित लईक का पिता भी उसकी फरारी में साथ दे रहा था। कहा जा रहा है कि जब आरोपित लईक ने घटना के बारे में अपने पिता को बताया तो पिता ने अपने रिश्तेदारों से सहायता मांगी थी। वहीं, दूसरी तरफ आरोपित के स्वजन भी घटना के दिन से फरार था।

chat bot
आपका साथी