Kisan Tractor Rally: दिल्ली पुलिस ने दी 'किसान गणतंत्र परेड' को हरी झंडी, योगेंद्र यादव बोले शांतिपूर्ण होगी परेड

किसान नेताओं और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इस बैठक के बाद दिल्ली पुलिस ने किसानों को ट्रैक्टर रैली निकालने की अनुमति दे दी। स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस से किसान परेड की औपचारिक अनुमित मिल गई है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 05:07 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 07:32 PM (IST)
Kisan Tractor Rally: दिल्ली पुलिस ने दी 'किसान गणतंत्र परेड' को हरी झंडी, योगेंद्र यादव बोले शांतिपूर्ण होगी परेड
दिल्ली पुलिस से मीटिंग के बाद ट्रैक्टर रैली के बारे में जानकारी देते योगेंद्र यादव।

नई दिल्ली, एएनआइ। लंबे गतिरोध और कई दौर की बातचीत के बाद दिल्ली पुलिस ने किसानों को ट्रैक्टर रैली निकालने की औपचारिक अनुमति प्रदान कर दी है। किसान ट्रैक्टर रैली के माध्यम से किसान गणतंत्र परेड निकालना चाह रहे हैं। 

रविवार को किसान नेताओं और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इस बैठक के बाद दिल्ली पुलिस ने किसानों को ट्रैक्टर रैली निकालने की अनुमति दे दी। स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस से किसान परेड की औपचारिक अनुमित मिल गई है। हम लोगों ने दिल्ली पुलिस से शांतिपूर्ण तरीके से किसान परेड निकालने का वायदा किया है। 

उन्होंने बताया कि तीन रूटों पर ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए पहले सहमति बन गई थी, दो रूटों पर सहमति नहीं बन पाई थी, इन दो रूटों के लिए रविवार को बैठक करके रणनीति तय करने की बात कही गई थी। वो भी तय कर ली गई है। दिल्ली पुलिस के साथ हुई बैठक के बाद इन दो रूटों पर भी सहमति बन गई थी। 

तीन नए कृषि कानून के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों और पुलिस के बीच दूसरे चरण की बृहस्पतिवार को हुई वार्ता बेनतीजा रही थी। अपनी मांगों के समर्थन में किसान संगठन के नेताओं ने पुलिस से रिंग रोड पर ट्रैक्टर रैली निकालने की अनुमति देने की मांग की थी लेकिन गणतंत्र दिवस की सुरक्षा और कोरोना महामारी के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने किसान नेताओं को केएमपी एक्सप्रेसवे पर रैली निकालने का प्रस्ताव दिया। घंटों चली इस बैठक में कोई बात नहीं बनी। किसान नेता रिंग रोड पर ट्रैक्टर रैली निकालने की बात पर अड़े रहे। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि किसानों से बातचीत अभी जारी है। उम्मीद है जल्द कोई समाधान निकल जाएगा।

पुलिस और किसान नेताओं के बीच सिंघु बार्डर के समीप एक रिसोर्ट में ट्रैक्टर रैली को लेकर बैठक शुरू हुई थी। उस बैठक का समन्वय संयुक्त पुलिस आयुक्त (उत्तरी रेंज) एसएस यादव कर रहे थे। इस मौके पर विशेष आयुक्त (कानून और व्यवस्था-पश्चिमी क्षेत्र) संजय सिंह और विशेष पुलिस आयुक्त (खुफिया) देपेंद्र पाठक मौजूद थे। जबकि किसानों का प्रतिनिधित्व स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव सहित सात प्रमुख किसान नेता कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक उसी बैठक के दौरान किसान नेताओं ने पुलिस को 26 जनवरी को दिल्ली में आउटर रिंग रोड पर ट्रैक्टर रैली निकालने देने की मांग की।

इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आउटर रिंग रोड के बजाय कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर रैली आयोजित करने का आग्रह किया। इस प्रस्ताव को किसान नेताओं ने नहीं माना। वे दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालने की मांग करते रहे। लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों से रैली से अशंति फैलने की आशंका के तहत इसकी इजाजत देने से इंकार कर दिया था।

बैठक में दिल्ली के अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे। इसी बीच किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के आयोजन की घोषणा की है। इसके तहत पंजाब में कई किसानों ने ट्रैक्टर में बदलाव भी कर लिए हैं ताकि अवरोधक लगाए जाने के बावजूद ट्रैक्टर को रोका ना जा सके। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी