आधी आबादी की सुरक्षा पर पूरा फंड भी नहीं खर्च कर पाई दिल्ली पुलिस

केंद्र सरकार ने भी निर्भया फंड के नाम पर एक कोष बनाकर महिलाओं को जागरूक करने और उनकी सुरक्षा पर खर्च करने के लिए एक फंड देना शुरू कर दिया। यह अलग बात है कि दिल्ली पुलिस इस फंड की आधी रकम भी पिछले साल खर्च नहीं कर सकी है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 03:13 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 03:13 PM (IST)
आधी आबादी की सुरक्षा पर पूरा फंड भी नहीं खर्च कर पाई दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस इस फंड की आधी रकम भी पिछले साल खर्च नहीं कर सकी है।

नई दिल्ली [धनंजय मिश्रा]। निर्भया कांड के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली में तमाम तरह के दावे और वादे किए गए। केंद्र सरकार ने भी निर्भया फंड के नाम पर एक कोष बनाकर महिलाओं को जागरूक करने और उनकी सुरक्षा पर खर्च करने के लिए एक फंड देना शुरू कर दिया। यह अलग बात है कि दिल्ली पुलिस इस फंड की आधी रकम भी पिछले साल खर्च नहीं कर सकी है।

इसलिए जारी किया जाता है निर्भया फंड

दिल्ली के बहुचर्चित निर्भया कांड के बाद इस मद में फंड जारी किए जाने का केंद्र सरकार ने निर्णय लिया था। इसके पीछे मंशा यह थी कि महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया जाए और सुरक्षा के अन्य उपाय किए जा सकें। इसके लिए सर्वाधिक राशि केंद्र सरकार दिल्ली को देती है।

नोट : वित्तीय वर्ष 2020-21 में सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी एक अप्रैल 2020 से 30 जनवरी 2021 तक के हैं।


पब्लिक प्रोटेक्शन मूवमेंट आर्गेनाइजेशन के निदेशक जीशान हैदर ने इस संबंध में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी। इसमें पता चला है 2020-21 में मिली आधी राशि वापस कर दी गई।

वैसे तो राजधानी की पुलिस काफी एडवांस मानी जाती है मगर बजट मिलने के बाद भी उस पैसे को खर्च न किए जाने पर सवाल उठने लगा है।

chat bot
आपका साथी