दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में पुलिस की गाड़ी को टेंपो ने मारी टक्कर, सिपाही घायल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2009 बैच के 30 वर्षीय सिपाही अनिल सोमवार रात करीब दो बजे एएसआइ देवेंद्र के साथ इआरवी से गश्त कर रहे थे। अनिल इआरवी वाहन के चालक के रूप में ड्यूटी पर थे।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 05:08 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 05:08 PM (IST)
दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में पुलिस की गाड़ी को टेंपो ने मारी टक्कर, सिपाही घायल
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिपाही की पसलियों में चोट लगी है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। सिविल लाइंस इलाके में सोमवार देर रात एक टेंपो ने इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (इआरवी) को टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान इआरवी के चालक सिपाही अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं टेंपू चालक मौके से फरार हो गया । पुलिस सीसीटीवी फुटेज से उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2009 बैच के 30 वर्षीय सिपाही अनिल सोमवार रात करीब दो बजे एएसआइ देवेंद्र के साथ इआरवी से गश्त कर रहे थे। अनिल इआरवी वाहन के चालक के रूप में ड्यूटी पर थे। टीम इआरवी में सवार होकर चंदगी राम अखाड़ा और मजनू का टीला के बीच गश्त कर रही थी।

इस दौरान अनिल ने वाहन को रोक कर पहियों की हवा की जांच करने लगे। इस बीच एक टेंपो ने ईआरवी को टक्कर मार कर फरार हो गया। इस घटना में सिपाही अनिल घायल हो गए। एएसआइ देवेंद्र ने घायल अनिल को पास के परमानंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिपाही की पसलियों में चोट लगी है। हालांकि, चिकित्सक उनकी हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपित की पहचान की कोशिश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी