दिल्ली पुलिस आयुक्त ने पूर्व का फैसला बदला, अब कानून व्यवस्था के होंगे दो पद

पूर्व पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने दिल्ली पुलिस में कानून- व्यवस्था के तीन पद बना दिये थे। यानी दिल्ली को तीन हिस्से में बांटकर इस पद पर तीन विशेष आयुक्तों की तैनाती की थी। अब पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने उक्त फैसले को बदल दिया है।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 02:22 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 02:43 PM (IST)
दिल्ली पुलिस आयुक्त ने  पूर्व का फैसला बदला, अब कानून व्यवस्था के होंगे दो पद
पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने पूर्व का फैसला बदला। प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली पुलिस में अब कानून- व्यवस्था के दो पद होंगे। पूर्व पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने दिल्ली पुलिस में कानून- व्यवस्था के तीन पद बना दिये थे। यानी दिल्ली को तीन हिस्से में बांटकर इस पद पर तीन विशेष आयुक्तों की तैनाती की थी। अब पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने उक्त फैसले को बदल दिया है।

पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने शनिवार को 11 विशेष आयुक्तों का तबादला कर उनको अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप दी। विशेष आयुक्त सतीश गोलचा के पास नई दिल्ली, साउदर्न व वेस्टर्न रेंज की जिम्मेदारी रहेगी। विशेष आयुक्त दीपेंद्र पाठक के पास पूर्वी, नार्दर्न व सेंट्रल रेंज के कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी रहेगी। इसके अलावा मुक्तेश चंदर को आपरेशन व लाइसेंसिंग से हटाकर विशेष आयुक्त टेक्नोलाजी एंड प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन डिवीजन, कम्युनिटी पुलिसिंग व मीडिया सेल डिवीजन की जिम्मेदारी सौंपी गई। वह तीन महीने बाद सेवानिवृत्त भी हो रहे हैं।

इसी तरह सुंदरी नंदा ह्यूमन रिसोर्स डिवीजन, डेविड लालरिंगसंगा को प्रोविजनिंग एंड फाइनेंस, नुजहत हसन को विजिलेंस एंड पब्लिक ट्रांसपोर्ट, संजय सिंह को लाइसेंसिंग एंड लीगल डिवीजन, राजेश खुराना को इंटेलिजेंस, वीरेंद्र सिंह चहल को ट्रैफिक, रोबिन हिब्बू को आम्र्ड पुलिस व आइडी शुक्ला को सिक्योरिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

chat bot
आपका साथी