ठक-ठक गैंग के दो बदमाशों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ ने ठक-ठक गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे लूट की स्कूटी 55 हजार रुपये गुलेल चारकोल तेल डायमंड के छह ईयर रिंग चांदी के तीन सिक्के व मोंट ब्लैंक का महंगा पेन बरामद किया है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:10 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 06:10 PM (IST)
ठक-ठक गैंग के दो बदमाशों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
लूटपाट, झपटमारी व शराब तस्करी में पांच गिरफ्तार

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिणी दिल्ली जिला पुलिस ने चोरी, छिनैती, लूटपाट व शराब की तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपित ठक-ठक गैंग के बदमाश हैं। दो झपटमार हैं और एक शराब तस्कर है। इससे पुलिस ने कई अधिक मामले सुलझाने का दावा किया है।

पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ ने ठक-ठक गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे लूट की स्कूटी, 55 हजार रुपये, गुलेल, चारकोल तेल, डायमंड के छह ईयर रिंग, चांदी के तीन सिक्के व मोंट ब्लैंक का महंगा पेन बरामद किया है। आरोपितों की पहचान मदनगीर निवासी सचिन व अरुण के रूप में हुई है। पुलिस ने इस गिरफ्तारी से लूटपाट के 17 मामले सुलझाने का दावा किया है। आरोपित गुलेल की सहायता से कारों का शीशा तोड़कर लूटपाट करते थे।

वहीं, लोधी कालोनी थाना पुलिस ने दो झपटमारों को गिरफ्तार कर उनसे टीवीएस अपाचे बाइक व झपटमारी के चार मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपितों की पहचान कोटला मुबारकपुर निवासी देवाशीष देवनाथ उर्फ बड़के और शेखर सिंह उर्फ सुमित के रूप में हुई है। 

उधर, फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने 750 क्वार्टर देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल शेवरले बीट कार भी जब्त की है। एसएचओ इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने विशेष जांच अभियान के दौरान आरोपितों को दबोचा। आरोपित की पहचान सोनीपत के समालखा थाना क्षेत्र निवासी सोहन के रूप में हुई है।

तिलक नगर में मिला महिला का शव

वहीं, तिलक नगर थाना क्षेत्र में पुलिस को एक महिला का शव मिलने की जानकारी मिली। पुलिस को जानकारी देने वाले शख्स ने कहा कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उनकी हत्या की गई है। महिला अपने पति व दो बच्चों के साथ रहती थीं। महिला गृहिणी थीं। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला का शव फर्श पर पड़ा था। हालांकि, शरीर पर कहीं भी जख्म के निशान नहीं मिले हैं।

पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म हुआ है या नहीं अभी इस पर कुछ भी कहना सही नहीं है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित कारणों का पता करने में जुटी है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चल सकेगा। मामले की तहकीकात जारी है।

chat bot
आपका साथी