दिल्‍ली पुलिस ने अवैध आर्म्‍स सप्‍लायर को किया गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

छीना-झपटी की घटनाओं के बाद दिल्‍ली पुलिस के काम पर कई लोगों ने सवालिया निशान लगाया। अब राजधानी में पुलिस काफी एक्‍टिव हो गई है। पुलिस ने अवैध आर्म्‍स सप्‍लायर को गिरफ्तार किया है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 03:01 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 03:01 PM (IST)
दिल्‍ली पुलिस ने अवैध आर्म्‍स सप्‍लायर को किया गिरफ्तार, कई हथियार बरामद
दिल्‍ली पुलिस ने अवैध आर्म्‍स सप्‍लायर को किया गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

नई दिल्‍ली, जागरण संवाददाता। दिल्‍ली पुलिस ने एक अवैध हथियार सप्‍लायर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उसके साथ ही उसका एक साथी भी पुलिस के हत्‍थे चढ़ा है। इनके पास से पांच पिस्‍टल और 10 राउंड गोलियां भी बरामद हुई हैं। इस गिरफ्तारी में मुख्‍य अभियुक्‍त के बारे में पुलिस ने बताया कि वह एक मर्डर केस में अभियुक्‍त था। इस केस के लिए कोर्ट ने उसे 11 साल की सजा भी दी थी। वह 2007 से 2018 तक मर्डर के आरोप में जेल की सजा खा चुका है।

वहीं दूसरे के बारे में पुलिस ने बताया कि उसके पास से हथियार बरामद हुआ है जो इसने मुख्‍य अभियुक्‍त से छह माह पहले ही खरीदा था। इनके नाम चंद्रजीत उर्फ योगेश है वहीं दूसरे का नाम आजाद महतो है। बता दें कि इससे पहले भी दिल्‍ली पुलिस ने उत्‍तर प्रदेश् के संभल से हथियार सप्‍लाइ करने वालों को गिरफ्तार किया था।

उत्तर प्रदेश के सम्भल में खेत में अवैध हथियारों की फैक्ट्री में तमंचे व रिवाल्वर बनाकर राजधानी दिल्ली में सप्लाई करने वाले दो तस्करों को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। एक तस्कर सम्भल में गन हाउस भी चलाता था। आरोपितों के पास से 20 तमंचे और 65 कारतूस बरामद हुए। आरोपितों में एक की पहचान सम्भल के फरीदपुर गांव निवासी बीरपाल यादव के रूप में हुई। उसी के खेत में अवैध हथियारों की फैक्ट्री चल रही थी, जिसे पुलिस टीम ने छापा मारकर सील किया। दूसरे आरोपित की पहचान सम्भल के बबराला निवासी कुलदीप उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। बॉबी गन हाउस चलाता है। उसके पास से पुलिस को भारी मात्र में कारतूस बरामद हुए। उसकी बेटी एमबीए व बेटा बी-टेक कर रहा है। बीरपाल यादव और कुलदीप मिलकर अब तक सैकड़ों अवैध हथियार दिल्ली में सप्लाई कर चुके हैं।

डीसीपी संजीव कुमार यादव ने बताया कि राजधानी में अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल लोगों की धरपकड़ के लिए इंस्पेक्टर अतुल त्यागी और अमित कुमार की टीम को लगाया गया था। लंबे समय तक ऐसे तस्करों के बारे में जानकारी जुटाने के बाद टीम हेड कांस्टेबल हेमेंद्र को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के सम्भल में हथियार बनाकर उनकी दिल्ली में तस्करी की जा रही है। वहां से एक तस्कर भारी मात्र में अवैध हथियार लेकर गाजीपुर एनएच-9 के पास किसी को देने के लिए आने वाला है।

इसके बाद 17 अक्टूबर को बीरपाल यादव को पकड़ लिया गया। उसके पास से 20 तमंचे और 65 कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने खेत में ही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चलाता है और कुलदीप उसे कारतूस उपलब्ध कराता है। बीरपाल की निशानदेही पर पुलिस टीम ने कुलदीप उर्फ बॉबी को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से भारी मात्र में कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने सम्भल में खेत में चलाई जा रही अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर छापा मारकर वहां से काफी मात्र में तमंचे व रिवाल्वर बरामद की हैं।

DU प्रोफेसर की मौत मामले में सुसाइड नोट में लिखे 11 की तलाश में जुटी दिल्‍ली पुलिस

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

chat bot
आपका साथी