पढ़िए मधु की काली करतूत की कहानी, अपने कारनामे से उड़ा रखी थी दिल्ली पुलिस की नींद

नारायणा थाना पुलिस ने मधु नामक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फर्जी कागजात के सहारे महिला बैंक से लोन लेती थी। महिला पर वर्ष 2018 में धोखाधड़ी का मामला नारायणा थाने में दर्ज किया गया था।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:11 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:11 PM (IST)
पढ़िए मधु की काली करतूत की कहानी, अपने कारनामे से उड़ा रखी थी दिल्ली पुलिस की नींद
पुलिस की हिरासत में महिला कैदी की प्रतिकात्मक फोटो।

नई दिल्ली [गौतम मिश्रा]। नारायणा थाना पुलिस ने मधु नामक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फर्जी कागजात के सहारे महिला बैंक से लोन लेती थी। महिला पर वर्ष 2018 में धोखाधड़ी का मामला नारायणा थाने में दर्ज किया गया था। दर्ज मामले में शिकायकर्ता ने आरोप लगाया था कि उन्हें एक बैंक से नोटिस मिला था कि मधु ने बैंक से लोन लिया था जिसमें वह (शिकायतकर्ता) गारंटर बनी थी। नोटिस मिलने के बाद महिला बैंक पहुंची और वहां अधिकारियों को बताया कि वे किसी लोन के मामले में गारंटर नहीं बनी हैं।

किसी ने उनके नाम व पहचान पत्र का का गलत इस्तेमाल किया है। छानबीन के दौरान आरोपित महिला की पुलिस तलाश कर रही थी। इस बीच नारायणा थाना प्रभारी समीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम को मधु के बारे में पता चला। टीम को पता चला कि पुलिस से बचने के लिए वह कुछ महीने के अंतराल पर अपना ठिकाना बदल लेती है।

इसके बाद पुलिस ने प्राप्त लोकेशन के आधार पर मुंबई से आरेापित को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूछताछ में पुलिस को पता चला कि इस मामले में प्रभा नामक आरोपित महिला भी इसका साथ देती थी। अब पुलिस प्रभा की तलाश में जुटी है।

chat bot
आपका साथी