Red Fort Violence: 26 जनवरी को लाल किला के गुंबद पर चढ़ने वाला जसप्रीत गिरफ्तार

Red Fort Delhi Formers Violent Protest Arrest News दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुए हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के हाथ एक और आरोपित लगा है। क्राइम ब्रांच ने जसप्रीत सिंह नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 05:47 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 07:35 AM (IST)
Red Fort Violence: 26 जनवरी को लाल किला के गुंबद पर चढ़ने वाला जसप्रीत गिरफ्तार
लाल किले पर हिंसा मामले में जसप्रीत सिंह को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

 नई दिल्ली [संतोष शर्मा]। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले के गुंबद पर चढ़ने वाले एक आरोपित जसप्रीत सिंह उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले स्पेशल सेल ने लाल किले पर दोनों हाथों से तलवार लहराने वाले मनिंदर सिंह उर्फ मोनी को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानेदही पर पुलिस ने जसप्रीत को धर दबोचा। आरोपित भी स्वरूप नगर का रहने वाला है और वह 26 जनवरी को तलबार भांजने वाले मनिंदर सिंह के साथ भी मौजूद था। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लाल किला हिंसा मामले में पुलिस की अलग-अलग टीम छानबीन कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने लाल किला पर गणतंत्र दिवस के दिन तलवार लहराने वाले आरोपित मनिंदर सिंह को 17 फरवरी को पीतमपुरा इलाके से गिरप्तार किया था। आरोपित का एक साथ दो तलवार लहराने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खासा वायरल हुआ था।

पूछताछ में स्वरूप नगर के सिंधी कालोनी निवासी आरोपित ने बताया कि वह कृषि कानून विरोधी आंदोलन से खासा प्रेरित था। गणतंत्र दिवस के दिन वह अपने पांच साथियों के साथ मोटरसाइकिल से सिंघु बार्डर से मुकरबा चौक होते हुए ट्रैक्टर रैली के साथ लाल किले पर गया था।

पूछताछ के दौरान पुलिस ने उससे साथ खड़े एक शख्स के बारे में जानकारी ली। आरोपित ने उसका नाम जसप्रीत सिंह बताया। वीडियो में जसप्रीत सिंह लाल किले के गुंबद पर चढ़ता दिख रहा है। वहीं, उसने स्टील का रॉड भी हाथ में ले रखा था। इसकी जानकारी मिलते पर पुलिस ने 20 फरवरी को जसप्रीत सिंह उर्फ सन्नी को भी धर दबोचा। दिल्ली पुलिस ने गत शनिवार को अलग-अलग वीडियो और सीसीटीवी फुटेज में उपद्रव करने वाले 20 लोगों का फोटो जारी किया था। इसमें आरोपित का भी फोटो था।

इससे पूर्व भी पुलिस प्राप्त फोटो से 200 उपद्रवियों की पहचान में जुटी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपितों की पहचान के लिए फेशियल रिकग्निशन, जियो लोकेशन समेत अन्य तकनीक का सहारा ले रही है। जैसे-जैसे उनकी पहचान हो रही है आरोपितों को दबोचा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी