Sagar Dhankar Murder Case: कोच सुभाष भी हुआ गिरफ्तार, बताया जा रहा ओलंपियन सुशील कुमार का करीबी

Sagar Dhankar Murder Case सागर की हत्या में ओलंपियन सुशील कुमार और गिरफ्तार साथियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कोच सुभाष को धर दबोचा है। बता दें कि सागर हत्याकांड का मुख्य आरोपित 25 जून न्यायिक हिरासत में है और फिलहाल पूर्वी दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:37 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:37 AM (IST)
Sagar Dhankar Murder Case: कोच सुभाष भी हुआ गिरफ्तार, बताया जा रहा ओलंपियन सुशील कुमार का करीबी
Sagar Dhankar Murder Case: कोच सुभाष भी हुआ गिरफ्तार, बताया जा रहा ओलंपियन सुशील कुमार का करीबी

नई दिल्ली, एएनआइ। जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जूडो कोच सुभाष को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सागर की हत्या में ओलंपियन सुशील कुमार और गिरफ्तार साथियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कोच सुभाष को धर दबोचा है। बता दें कि सागर हत्याकांड का मुख्य आरोपित 25 जून न्यायिक हिरासत में है और फिलहाल पूर्वी दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है।

देश की राजधानी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 4-5 मई को हुई पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्‍ट सुशील कुमार (Sushil Kumar) का नाम सामने आया था। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद सुशील और उसके तकरीबन सभी साथी पुलिस की गिरफ्त में हैं। इस बीच पहलवान सागर धनखड़ की हत्‍या के मामले में यूक्रेन की मिस्ट्री गर्ल की एंट्री से नया ट्विस्ट आ गयाहै। ऐसे मेें दिल्‍ली पुलिस क्राइम ब्रांच यूक्रेन की लड़की की तलाश में जुट गई है।

कहा जा रहा है कि पहलवान सागर हत्‍याकांड के चमश्‍दीद सोनू महाल ने बताया कि इस झगड़े का केंद्र यूक्रेन की लड़की थी। वहीं, जांच टीम इस लड़की से पूछताछ करना चाहती है, ताकि दोनों पहलवानों के बीच दुश्मनी की वजह पता चल सके।

गौरतलब है कि 4-5 मई की रात को बाहरी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सागर धनखड़ पर सुशील और उसके साथियों ने हमला बोल दिया था। इस दौरान सागर की इतनी बुरी तरह पिटाई की गई कि उसने बाद में दम तोड़ दिया। इस दौरान सागर के साथ सोनू महाल की भी जमकर धुनाई की गई थी। वहीं, जब सुशील कुमार को सागर की जान जाने की खबर मिली तो वह 18 दिन तक यूपी, हरियाणा, उत्‍तराखंड और पंजाब में शरण लेने के बाद दिल्‍ली से अजय के साथ ग‍िफ्तार किया गया था। 

chat bot
आपका साथी