बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में इस्कान मंदिर के पदाधिकारियों ने जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर होने वाले अत्याचार के विरोध में शनिवार को इस्कान मंदिर से जुड़े लोगों ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। हरे कृष्ण कीर्तन के साथ इस्कान के पदाधिकारी व श्रीकृष्ण भक्तों ने जंतर-मंतर के अलावा अन्य कई जगहों पर प्रदर्शन किया।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 02:54 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 03:19 PM (IST)
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में इस्कान मंदिर के  पदाधिकारियों ने  जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन
इस्कान के पदाधिकारी व श्रीकृष्ण भक्तों ने जंतर-मंतर के अलावा अन्य कई जगहों पर प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। बांग्लादेश में हिंदुओं पर होने वाले अत्याचार के विरोध में शनिवार को इस्कान मंदिर से जुड़े लोगों ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। हरे कृष्ण कीर्तन के साथ इस्कान के पदाधिकारी व श्रीकृष्ण भक्तों ने जंतर-मंतर के अलावा अन्य कई जगहों पर प्रदर्शन किया।

अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए धार्मिक तरीके से विरोध जताया। इस्कान के पदाधिकारियों का कहना है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री से बात करनी चाहिए। वहां पर लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। मंदिरों को ध्वस्त किया जा रहा है और इस्कान मंदिर से जुड़े लोगों को भी सुरक्षा नहीं मिल रही है।

जंतर मंतर के अलावा ज्वाला हेरी अवतार एन्कलेव, रानी बाग, पंजाबी बाग, मोतीनगर, इन्दरपुरी और बुरारी आदि इलाकों में श्रीकृष्ण भक्तों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर होने वाले अत्याचारों को लेकर नाराजगी जताई। ढोल, मंजीरा, घंटिया आदि बजाते हुए कीर्तन किया और सरकार से हिंदुओं की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग की। 

chat bot
आपका साथी