Delhi News: गाजीपुर मंडी में मुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जांच को भेजे 15 नमूने

गाजीपुर मुर्गा मंडी में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। शनिवार को पशु पालन विभाग की टीम ने मंडी पहुंच कर मुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। प्रथम दृष्टया सभी मुर्गे स्वस्थ मिले लेकिन एहतियात के तौर पर 15 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 12:51 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 12:51 PM (IST)
Delhi News: गाजीपुर मंडी में मुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जांच को भेजे 15 नमूने
गाजीपुर मुर्गा मंडी में आए मुर्गो को ट्रक से उतारते कर्मचारी।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। गाजीपुर मुर्गा मंडी में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। शनिवार को पशु पालन विभाग की टीम ने मंडी पहुंच कर मुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। प्रथम दृष्टया सभी मुर्गे स्वस्थ मिले, लेकिन एहतियात के तौर पर 15 नमूने लेकर जांच के लिए पालम स्थित विभाग की प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं।

मुर्गों की यह देश में सबसे बड़ी मंडी है।

दिल्ली-एनसीआर में यहां से मुर्गे सप्लाई किए जाते हैं। बर्ड फ्लू की आशंका के चलते गत शनिवार को मंडी को बंद कर दिया गया था। कुछ मुर्गों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर शुक्रवार से मंडी को दोबारा खोल दिया गया। 

अब बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए मुर्गा व्यवसायी अपने स्तर पर पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। शनिवार से पशु पालन विभाग ने भी मंडी में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। मुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। पशु पालन विभाग के उप निदेशक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि मंडी में पहुंच रहे मुर्गे स्वस्थ पाए गए हैं। नमूने केवल एहतियात के तौर पर लिए जा रहे हैं। 

मंडी में सुस्त रहा कारोबार  

मुर्गा मंडी में शनिवार को भी कारोबार सुस्त रहा। मांग कम होने की वजह से भाव भी कम रहा। व्यवसायियों ने बताया कि 80 से 85 रुपये किलो मुर्गा बिका है। उनका कहना है कि जब तक बर्ड फ्लू का खतरा पूरी तरह से टल नहीं जाता, तब तक मंडी में कारोबार की यही स्थिति रहेगी। बर्ड फ्लू फैलने के बाद दिल्ली-एनसीआर में कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो गया था। आलम ये था कि शहर में सड़क किनारे जिन रेहड़ियों पर अंडे और चिकन मिला करते थे वो पूरी तरह से बंद हो गए थे। कुछ ने तो इन अफवाहों की वजह से अपना काम तक बंद कर दिया था। कुछ ने अंडे बेचने बंद कर दिए थे। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी