Delhi Weather Update: उसम भरी गर्मी से परेशान लोगों को आज मिल सकती है राहत, पढ़ें- मौसम का ताजा हाल

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को भी एनसीआर में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। हालांकि दिन में तेज धूप के कारण लोगों का बुरा हाल रहेगा। इसीलिए अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 07:22 AM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 07:26 AM (IST)
Delhi Weather Update: उसम भरी गर्मी से परेशान लोगों को आज मिल सकती है राहत, पढ़ें- मौसम का ताजा हाल
उमस की वजह से भी दिल्ली वासी हुए परेशान

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आए दिन रंग बदल रहे मौसम ने शनिवार को फिर परेशान किया। दिन भर तेज धूप खिली रही। उमस से भी दिल्ली वासी खासे परेशान रहे। शाम के समय मौसम ने थोड़ी अंगडा़ई ली, बदरा भी छाए, लेकिन तेज हवाओं की वजह से बिन बरसे ही उड़ गए। रविवार सुबह मौसम साफ है। हल्की-हल्की हवा बह रही है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है, लेकिन संभावना प्रबल नहीं है।

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को भी एनसीआर में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। हालांकि दिन में तेज धूप के कारण लोगों का बुरा हाल रहेगा। इसीलिए अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि स्काईमेट वेदर का कहना है कि अभी कई दिन मौसम शुष्क ही रहेगा। अगले सप्ताहांत तक ही दोबारा से बारिश होने की स्थितियां बनेंगी।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 39.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम साढ़े पांच बजे तक किसी भी इलाके में बारिश दर्ज नहीं की गई। हवा में नमी का स्तर 40 से 82 फीसद दर्ज किया गया। पालम इलाके में अधिकतम तापमान 37.6, लोदी रोड में 38.2, आया नगर में 37.4, जाफरपुर में 40.7, नजफगढ़ में 40.7 और पीतमपुरा में 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मध्यम श्रेणी में ही दर्ज हुई एनसीआर की हवा

शनिवार को भी एनसीआर की हवा मध्यम श्रेणी में ही दर्ज की गई। अभी अगले दो दिनों तक हवा की स्थिति में खास बदलाव होने की भी कोई संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 124 दर्ज किया गया। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 152, गाजियाबाद का 136, ग्रेटर नोएडा का 140, गुरुग्राम का 99 और नोएडा का 132 दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी