Delhi Metro: मेट्रो के आगे कूदी महिला, सीआइएसएफ के जवान ने बचाई जान, तन ढकने के लिए जवान ने दी अपनी कमीज

खुदकुशी के इरादे से चलती मेट्रो के आगे छलांग लगाने वाली एक महिला की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने जान बचाई। घटना जनकपुरी मेट्रो स्टेशन की है। मंगलवार को यह महिला जनकपुरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ी थी।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 07:44 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 07:44 PM (IST)
Delhi Metro: मेट्रो के आगे कूदी महिला, सीआइएसएफ के जवान ने बचाई जान, तन ढकने के लिए जवान ने दी अपनी कमीज
मेट्रो के आगे महिला को छलांग लगाता देख चालक ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। खुदकुशी के इरादे से चलती मेट्रो के आगे छलांग लगाने वाली एक महिला की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने जान बचाई। घटना जनकपुरी मेट्रो स्टेशन की है। मंगलवार को यह महिला जनकपुरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ी थी। जैसे मेट्रो प्लेटफार्म में प्रवेश करने लगी, महिला ने छलांग लगा ली।

इधर मेट्रो चालक ने फौरन इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल किया। लेकिन जब तक मेट्रो रुकती, महिला का पैर मेट्रो की चपेट में आ चुका था। आनन फानन में स्टेशन पर तैनात सुरक्षाकर्मियों का दस्ता पटरी में फंसी महिला को निकालने में जुट गया। पूरी सावधानी के साथ सुरक्षाकर्मियों ने घायल महिला को बाहर निकाला और उन्हें जनकपुरी स्थित माता चानन देवी अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला का उपचार चल रहा है।

सीआईएसएफ के जवान ने उतार दी अपनी कमीज

जब सीआईएसएफ के जवान घायल महिला को पटरी से प्लेटफार्म की ओर ले जा रहे थे, तब महिला के कपड़े शरीर से अलग हो गए। इस दौरान सीआईएसएफ के एक जवान ने अपनी कमीज उतार दी और घायल महिला के शरीर को ढक दिया। सीआईएसएफ के जवान कांस्टेबल नाबा किशोर नायक के इस कार्य की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी