Delhi Metro और Delhi Traffic Police ने 26 जनवरी को लेकर जारी की सूचना, पढ़े अपडेट

दिल्ली मेट्रो की ओर से भी तैयारियां की गई है। कुछ पार्किंग स्टेशन बंद रहेंगे तो कुछ से इंटरचेंज पॉइंट पर यात्री बाहर नहीं निकल सकेंगे। मेट्रो की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 25 जनवरी से ही एहतियात के तौर पर कुछ स्टेशनों पर ये काम किया जाएगा।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 12:47 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 07:11 PM (IST)
Delhi Metro और Delhi Traffic Police ने 26 जनवरी को लेकर जारी की सूचना, पढ़े अपडेट
25 जनवरी की सुबह 6 बजे से 26 जनवरी की दोपहर 2 बजे तक मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग बंद रहेगी।

नई दिल्ली, एएनआइ। गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली मेट्रो की ओर से भी तैयारियां की गई है। कुछ पार्किंग स्टेशन बंद रहेंगे तो कुछ से इंटरचेंज पॉइंट पर यात्री बाहर नहीं निकल सकेंगे। दिल्ली मेट्रो की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 25 जनवरी से ही एहतियात के तौर पर कुछ स्टेशनों पर ये काम किया जाएगा। मेट्रो की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 25 जनवरी की सुबह 6 बजे से 26 जनवरी की दोपहर 2 बजे तक सभी मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा बंद रहेगी। 

सुरक्षा के मद्देनजर मेट्रो की ओर से ये कदम उठाया गया है। हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बादली मेट्रो लाइन पर मेट्रो सेवा 26 जनवरी को आंशिक रूप चलाई जाएगी। केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास गणतंत्र दिवस पर दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे।

इसके अलावा सेंट्रल सचिवालय स्टेशन का उपयोग केवल यात्रियों के इंटरचेंज लाइन 2, 6 और लाइन एक के लिए किया जाएगा। 26 जनवरी को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास बंद रहेंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड खत्म होने तक दिल्ली यातायात पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें जनता को परेड को कई मार्गों से बचने के लिए कहा गया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि परेड और झांकी के सुचारू संचालन के लिए जगह-जगह यातायात व्यवस्था और प्रतिबंध विस्तृत होंगे। परेड के सुगम मार्ग का संचालन करने के लिए कुछ घंटों के लिए कई सड़कों पर ट्रैफिक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। 25 जनवरी को शाम 6:00 बजे से परेड खत्म होने तक विजय चौक पर किसी भी तरह के यातायात की अनुमति नहीं होगी। 

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, राजपथ चौराहों पर कोई भी क्रॉस ट्रैफिक 25 जनवरी को रात 11 बजे से लेकर परेड के आयोजन तक नहीं होगा। गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सभी स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी हालांकि, कुछ स्टेशनों के बोर्डिंग और डीबोर्डिंग की अनुमति नहीं होगी।

जबकि लोक कल्याण मार्ग (रेस कोर्स), पटेल चौक और आईटीओ में, केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बोर्डिंग और डीबोर्डिंग की अनुमति नहीं होगी। 26 जनवरी को 8.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग की अनुमति नहीं होगी। किसी भी अज्ञात वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति को देखे जाने पर उस समय जो लोग ड्यूटी पर तैनात होंगे उसकी सूचना निकटतम पुलिसकर्मी को देनी होगी।

26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के मद्देनजर शनिवार फुल ड्रेस रिहर्सल हो चुकी है। परेड को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के साथ एनसीआर में भी सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त है। यह सख्ती आगामी 26 जनवरी तक जारी रहेगी। अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार सुबह से ही उद्योग भवन के गेट नंबर-1 और 2, जबकि केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर- 3, 4 और 5 भी बंद हैं। 

दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाए हैं। 26 जनवरी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली की सीमाओं और हवाइ सुरक्षा को लेकर भी एहतियात बरती जा रही है। प्रशासन किसानों के आंदोलन को ध्यान में रखकर भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए काम कर रहा है। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी