Delhi Metro News: दिवाली पर मेट्रो संचालन को लेकर डीएमआरसी ने किया सुविधा का एलान

Delhi Metro News दिल्ली मेट्रो रेल कार्पेरेशन ने बताया कि 14 नवंबर को मेट्रो सेवा रात दस बजे तक ही उपलब्ध रहेगी। दिल्ली-एनसीआर के सभी मेट्रो स्टेशनों पर रात दस बजे के बाद मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 13 Nov 2020 05:25 PM (IST) Updated:Fri, 13 Nov 2020 06:10 PM (IST)
Delhi Metro News: दिवाली पर मेट्रो संचालन को लेकर डीएमआरसी ने किया सुविधा का एलान
मेट्रो स्टेशनों पर रात दस बजे के बाद मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क।  Delhi Metro services available till 10 pm on Diwali 2020ः दिल्ली में शनिवार को दिवाली परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस मौके पर मेट्रो सेवा भी सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कार्पेरेशन ने बताया कि 14 नवंबर को मेट्रो रात दस बजे तक ही चलेगी। दिल्ली-एनसीआर के सभी मेट्रो स्टेशनों पर रात दस बजे के बाद मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।

डीएमआरसी ने बताया कि सभी मेट्रो लाइनों पर रात दस बजे अंतिम मेट्रो चलेगी। सुबह छह बजे से मेट्रो का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यात्री दिनभर आ और जा सकेंगे लेकिन रात दस बजे के बाद उन्हें मेट्रो नहीं मिलेगी। 

दरअसल, दिवाली की वजह से सभी ऑफिस बंद रहेगी। ऐसे में बहुत कम लोग घर से बाहर निकलते हैं। आम तौर पर देखा जाता है कि किसी त्योहार के दिन सवारी भी मेट्रो में बहुत कम रहती है। सिर्फ वही लोग घरों से बाहर निकलते हैं जिनको ज्यादा जरुरत होती है।  ऐसे में बहुत कम लोग ही मेट्रो में सफर करते हैं। सवारी कम होने की वजह से या तो मेट्रो के फेरे कम लगते हैं या फिर मेट्रो के डिब्बे ज्यादातर खाली रहते हैं। इसलिए मेट्रो को निर्धारित समय तक चलाने की बजाय पहले ही बंद कर दिया जाता है।

इन स्टेशनों पर 10 बजे रात तक मिलेगी मेट्रो शहीद स्थल न्यू बस अड्डा रिठाला समयपुर बादली हुड्डा सिटी सेंटर नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी द्वारका सेक्टर-21 वैशाली कीर्ति नगर इंद्रलोक मुंडका कश्मीरी गेट राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) मजलिस पार्क शिव विहार बॉटनिकल गार्डन जनकपुरी( वेस्ट) बॉटनिकल गार्डन नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन

इन मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ अधिक होती है। इसके अलावा एक मेट्रो लाइन से उतरकर लोग दूसरे मेट्रो लाइन पर सफर करते हैं।  बता दें कि मेट्रो के कर्मचारी भी दिवाली मनाते हैं। ऐसे में ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी भी नहीं लगाई जाती है। डीएमआरसी हर साल दिवाली के दिन रात दस बजे तक मेट्रो संचालित करती है। इस बार भी पिछली साल की तरह रात दस बजे तक मेट्रो संचालित की जाएगी। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी