Delhi Metro: दिल्ली में मेट्रो स्टेशन के अंदर घुसा बारिश का पानी, दो घंटे प्रभावित रही सेवा

बारिश का असर दिल्ली मेट्रो सेवा पर भी पड़ा। दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन पर साकेत मेट्रो स्टेशन में बारिश का पानी घुस गया। इसकी वजह से मेट्रो स्टेशन का एंट्री और एग्जिट गेट को दो घंटे तक बंद करना पड़ा।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:03 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:03 PM (IST)
Delhi Metro: दिल्ली में मेट्रो स्टेशन के अंदर घुसा बारिश का पानी, दो घंटे प्रभावित रही सेवा
भारी बारिश से मेट्रो स्टेशन के अंदर घुसा पानी

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को हुई बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी। सड़कों पर जहां जलजमाव देखा गया वहीं, रोड जाम से भी लोग परेशान रहे। बारिश का असर दिल्ली मेट्रो सेवा पर भी पड़ा। दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन पर साकेत मेट्रो स्टेशन (Saket metro station) में बारिश का पानी घुस गया। इसकी वजह से मेट्रो स्टेशन का एंट्री और एग्जिट गेट को दो घंटे तक बंद करना पड़ा। डीएमआरसी ने कहा कि साकेत मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार को फिर से खोल दिया गया है। जलभराव के कारण बाधित होने के बाद सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गईं। डीएमआरसी ने ट्वीट कर कहा कि साकेत मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 1 प्रवेश/निकास के लिए खुला है।

बता दें कि येलो लाइन पर दिल्ली मेट्रो समयपुर बादली को गुरुगांव के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है। इस लाइन पर रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं।

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को बारिश से कई जगहों पर जलजमाव हो गया। सड़कें पानी से लबालब हो गई। इसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी