Delhi Metro Commuters Alert ! किसानों के प्रदर्शन को लेकर डीएमआरसी सतर्क, बंद किए गए 2 मेट्रो स्टेशन

Delhi Metro Commuters Alert ! एहतियात बरतते हुए DMRC ने पंडित राम शर्मा मेट्रो स्टेशन के अलावा बहादुरगढ़ मेट्रो स्टेशन को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। यहां पर प्रवेश और निकासी गेट दोनों ही बंद कर दिए गए हैं।

By Jp YadavEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 09:57 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:38 AM (IST)
Delhi Metro Commuters Alert ! किसानों के प्रदर्शन को लेकर डीएमआरसी सतर्क, बंद किए गए 2 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Commuters Alert ! किसानों से प्रदर्शन को लेकर डीएमआरसी सतर्क, बंद किए गए 2 मेट्रो स्टेशन

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी और पंजाब में विरोधी दल शिरोमणि अकाली दल शुक्रवार को काला काला दिवस मना रहे हैं। दोनों ही राजनीतिक दलों को मुख्य विरोध पंजाब में है, लेकिन इसका असर देश की राजधानी दिल्ली में भी देखा जा रहा है। इस बीच सतर्कता बरतते हुए केंद्र द्वारा पारित किए गए तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग लेकर किए जा रहे किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने बड़ा फैसला लिया है। एहतियात बरतते हुए DMRC ने पंडित राम शर्मा मेट्रो स्टेशन के अलावा बहादुरगढ़ मेट्रो स्टेशन को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। यहां पर प्रवेश और निकासी गेट दोनों ही बंद कर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि बड़ी संख्या में किसान दिल्ली और हरियाणा के बीच टीकरी बार्डर पर भी आंदोलन कर रहे हैं। वहीं, काला दिवस मनाए जाने के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में भी शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन हो सकता है, इसलिए दिल्ली मेट्रो रेल  निगम और पुलिस ने एहतियात के तौर पर कई सुरक्षा कदम उठाए हैं।

डीएमआरसी ने ट्वीट कर जानकारी दी है- दिल्ली पुलिस के सुझाव पर सुरक्षा की दृष्टि से पंडित राम शर्मा मेट्रो स्टेशन और बहादुर मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकासी द्वार बंद कर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह के दौरान किसानों के विरोध प्रदर्शन की वजह से राजीव चौक समेत 6 अन्य दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को कुछ घंटों के लिए बंद किया गया था। दरअसल, संसद के मानसून सत्र के दौरान संसद के सामने किसानों के पूर्वनियोजित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने डीएमआरसी को 7 मेट्रो स्टेशनों पर अतिरिक्त निगरानी रखने के निर्देश जारी किए थे। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस निर्देश दिया था कि जरूरत पड़ने पर इन्हें बंद किया जाए।

बंद किए गए थे ये 7 मेट्रो स्टेशन जनपथ लोक कल्याण मार्ग पटेल चौक राजीव चौक केंद्रीय सचिवालय मंडी हाउस उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन

chat bot
आपका साथी