Delhi Metro Commuters Alert ! दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने अपने लाखों यात्रियों से की अपील

Delhi Metro Commuters Alert ! दिल्ली मेट्रो ने अपने ताजा ट्वीट में कहा है- कृपया ध्यान रखें सभी टीके दुनिया भर के वैज्ञानिकों द्वारा प्रमाणित किए गए हैं और एकदम सुरक्षित पाए गए हैं। इसके मकदस लोगों को कोरोना के टीके लगवाने के लिए प्रेरित करना है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:01 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:01 AM (IST)
Delhi Metro Commuters Alert ! दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने अपने लाखों यात्रियों से की अपील
Delhi Metro Commuters Alert ! दिल्ली मेट्रो ने लाखों यात्रियों से की अपील, बताया आखिर क्यों कोरोना का टीका लगवाएं

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। केंद्र सरकार द्वारा ताजा मुहिम के तहत सोमवार से 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के साथ-साथ अब युवाओं को भी निशुल्क टीका उपलब्ध कराया जा रहा है। इस बीच दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने भी कोरोनारोधी टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। दिल्ली मेट्रो ने अपने ताजा ट्वीट में कहा है- 'कृपया ध्यान रखें, सभी टीके दुनिया भर के वैज्ञानिकों द्वारा प्रमाणित किए गए हैं और एकदम सुरक्षित पाए गए हैं।' इसके मकदस लोगों को कोरोना के टीके लगवाने के लिए प्रेरित करना है। दरअसल, कोरोना के टीके को लेकर अज्ञानी लोग भ्रम फैला रहे हैं, ऐसे में दिल्ली मेट्रो ने भी लोगों को सही जानकारी देने का अभियान शुरू किया है।

वहीं, यह भी जानकारी सामने आ रही है कि दिल्ली मेट्रो की कंस्ट्रक्शन साइट पर कई और वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएंगे। यहां पर कामगारों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके तहत दिल्ली मेट्रो अपने मजदूरों के वैक्सीनेशन के लिए कई तरह के उपाय कर रही है। मजदूरों को वैक्सीन के प्रति जागरूक किया जा रहा है

मेट्रो के अधिकारी के मुताबिक, मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे मजदूरों के लिए और अधिक वैक्सीनेशन केंद्र बनाए जाएंगे। इससे पहले से ही DMRC अपने विभिन्न मेट्रो कंस्ट्रक्शन वाले साइटों पर वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक करने में लगा हुआ है। इसके तहत दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने ट्वीट कर लोगों से टीका लगवाने की अपील की है। डीएमआरसी की ओर से ताजा ट्वीट किया गया है- 'कृपया ध्यान रखें, सभी टीके दुनिया भर के वैज्ञानिकों द्वारा प्रमाणित किए गए हैं और एकदम सुरक्षित पाए गए हैं।'

जानकारों की मानें तो कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए 10 फीसद वैक्सीनेशन जरूरी है। कोरोना महामारी से आधी लड़ाई जीते हैं। ऐसे में 100 फीसद लोगों को टीके लगने के बाद ही लड़ाई की पूरी जीत मानी जाएगी। फेक सूचनाओं एवं खबरों से सभी लोगों को सावधान करें। विशेषज्ञों और डॉक्टरों का यह भी कहा है कि वे लोगों को समझाएं कि वे वैक्सीन अवश्य लें। सभी लोग बढ़-चढ़कर इस मुहिम को हर हाल में पूरा करें।

दिल्ली मेट्रो में बंदर ने भी यात्रा

ब्लू लाइन पर वैशाली से द्वारका सेक्टर 21 की तरफ जा रही मेट्रो में शनिवार शाम को बंद घुस गया। इसके बाद मेट्रो में सफर करते हुए बंदर का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आनंद विहार से इंद्रप्रस्थ एक्सटेंशन तक बंदर ने मेट्रो में सफर किया, लेकिन इस दौरान उसे मेट्रो से बाहर निकालने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के कर्मचारियों द्वारा कोई प्रयास नहीं किया गया। वीडियो में बंदर कभी मेट्रो कोच के अंदर एक जगह से दूसरी जगह उछल कूद करते हुए दिख रहा है तो कभी सीट पर बैठ कर मेट्रो में सफर करते दिख रहा है। यमुना बैंक के पास तो बंदर एक यात्री के बिल्कुल पास जाकर बैठ गया। इससे यात्री भी सहमे रहे। डीएमआरसी का कहना है कि यमुना बैंक स्टेशन पर बंदर मेट्रो कोच में घुसा था और इसके अगले स्टेशन (इंद्रप्रस्थ एक्सटेंशन) पर खुद ही निकल गया। किसी यात्री को नुकसान भी नहीं पहुंचा है। मेट्रो में पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं।

chat bot
आपका साथी