Delhi Metro: डीएमआरसी ने आनंद विहार आईएसबीटी पर यात्रियों को दिया नया तोहफा, एमडी डॉ.मंगू सिंह खुद देखने पहुंचे

एफओबी की खासियत यह है कि जो यात्री रेलवे स्टेशन या मेट्रो स्टेशन जाना चाहेंगे उनको कम दूरी तय करनी पड़ेगी। इसकी एक खासियत और है कि इसे रैंप सिस्टम का उपयोग करते हुए बनाया गया है इससे यात्री अपने सामान के साथ आसानी से यहां पर चल सकेंगे।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 01:01 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 01:01 PM (IST)
Delhi Metro: डीएमआरसी ने आनंद विहार आईएसबीटी पर यात्रियों को दिया नया तोहफा, एमडी डॉ.मंगू सिंह खुद देखने पहुंचे
डॉ.मंगू सिंह ने स्वंय यहां का निरीक्षण कर उद्घाटन किया और इसे मेट्रो यात्रियों को समर्पित किया।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली मेट्रो ने आनंद विहार आईएसबीटी पर यात्रियों को नया तोहफा दिया है। इस नए तोहफे की मदद से अब उनको भीड़भाड़ वाले एफओबी पर नहीं चलना होगा वो यहां नए बनाए गए एफओबी व रैंप से आसानी से आनंद विहार आईएसबीटी तक पहुंच सकेंगे। डीएमआरसी के एमडी डॉ.मंगू सिंह ने मंगलवार को स्वंय यहां का निरीक्षण कर उसका उद्घाटन किया और इसे मेट्रो यात्रियों को समर्पित किया। इस एफओबी की खासियत यह है कि जो यात्री रेलवे स्टेशन या मेट्रो स्टेशन जाना चाहेंगे उनको कम दूरी तय करनी पड़ेगी। इसकी एक खासियत और है कि इसे रैंप सिस्टम का उपयोग करते हुए बनाया गया है, इससे यात्री अपने सामान के साथ आसानी से यहां पर चल सकेंगे। यदि सीढ़ियां बनाई गई होती तो यात्रियों को सामान के साथ यहां से जाने में समस्या का सामना करना पड़ता।


डीएमआरसी ने इस एफओबी रैंप का निर्माण महामारी के कारण कठिन परिस्थितियों के बावजूद चार महीने के बहुत ही कम समय में तैयार किया है। डीएमआरसी हमेशा अपने यात्रियों को अत्यधिक आराम प्रदान करने का प्रयास करता है। आनंद विहार दिल्ली का सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट हब है। यहां पर मेट्रो, रेल, आईएसबीटी और सड़क के दूसरी ओर कौशांबी बस डिपो है, इस वजह से यहां पर 24 घंटे यात्रियों का जमावड़ा रहता है। अभी तक कौशांबी से दिल्ली के आनंद विहार आईएसबीटी पर जाने के लिए मात्र एक एफओबी बना हुआ है, इस पर हमेशा ही यात्रियों की भीड़ रहती है।


त्योहार आदि के दिनों में तो यहां बहुत भीड़ हो जाती है, यात्रियों को एफओबी की मदद से आनंद विहार आइएसबीटी तक जाने के लिए लाइन लगानी पड़ती है। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट भी लगाई गई है मगर काफी प्रेशर होने के कारण ये आए दिन खराब हो जाती है। इसको भी दिल्ली सरकार मेंटेन करती है।

chat bot
आपका साथी