Delhi MCD By Election: 5 सीटों पर उपचुनाव रविवार को, वोट डालने से पहले देख सकेंगे उम्मीदवार की आपराधिक पृष्ठभूमि

सभी जगह मतदान में कोरोना प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके तहत मास्क के साथ ही सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की गई है और शारीरिक दूरी सुनिश्चित करने के भी इंतजाम किए गए हैं। मतगणना तीन मार्च को होगी।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:11 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:16 AM (IST)
Delhi MCD By Election: 5 सीटों पर उपचुनाव रविवार को, वोट डालने से पहले देख सकेंगे उम्मीदवार की आपराधिक पृष्ठभूमि
मतदान सुबह साढ़े सात से शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। रविवार को पांच वार्डों में होने वाले नगर निगम उपचुनाव में पहली बार ऐसा होगा कि वोट डालने से पहले मतदाता सभी प्रत्याशियों की आपराधिक पृष्ठभूमि भी देख सकेंगे। हर मतदान केंद्र के बाहर उस वार्ड के सभी प्रत्याशियों के शपथ पत्र का वह हिस्सा चस्पा रहेगा, जिसमें उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि या मुकदमों का ब्योरा होगा। यही व्यवस्था अप्रैल 2022 में होने वाले निगम चुनाव में लागू की जाएगी। उपचुनाव के लिए शुक्रवार शाम पांच बजे प्रचार थम गया। अब केवल घर-घर जन संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। 

बनाए गए 44 मतदान केंद्र

नगर निगम उपचुनाव के तहत रोहिणी सी, शालीमार बाग नॉर्थ, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगड़ वार्ड में मतदान के लिए राज्य चुनाव आयोग ने कुल 44 मतदान केंद्र बनाए हैं। दो वार्डों में 11-11, दो में सात-सात और एक वार्ड में आठ मतदान केंद्र रहेंगे। सभी जगह मतदान में कोरोना प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके तहत मास्क के साथ ही सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की गई है और शारीरिक दूरी सुनिश्चित करने के भी इंतजाम किए गए हैं। मतगणना तीन मार्च को होगी।

AAP, भाजपा, कांग्रेस तीनों के लिए परीक्षा

पांच वार्डों का यह उपचुनाव अगले साल होने वाले निगम चुनाव के ट्रेलर की तरह है। इसीलिए आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस तीनों के लिए यह चुनाव किसी परीक्षा से कम नहीं कहे जा सकते। आप एवं भाजपा में जहां सीधा मुकाबला है वहीं कांग्रेस के लिए अपना वजूद बनाए रखने की चुनौती बड़ी हो गई है।

संदीप मिश्रा (सचिव, राज्य चुनाव आयोग) का कहना है कि पांच वार्डों में निगम उपचुनाव के लिए सारी तैयारियां हो गई हैं। कोरोना संक्रमण के चलते विशेष एहतियात बरती जा रही है। हर उम्मीदवार की आपराधिक पृष्ठभूमि का ब्यौरा उसके शपथ पत्र से लेकर मतदान केंद्र के बाहर चस्पा करना नई पहल है, जिसे अगले साल 272 वार्डों में होने वाले नगर निगम चुनाव में भी अपनाया जाएगा।  

chat bot
आपका साथी