Delhi Lockdown Extended: पढ़िये- दिल्ली में 17 मई तक लगाए गए लॉकडाउन के मद्देनजर 2 बड़े एलान

Delhi Lockdown Extended रविवार दोपहर डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का एलान करते समय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई कड़ी शर्तों का भी एलान किया है। इसके तहत सख्ती बढ़ाई जाएगी और नियमों को तोड़ने पर जुर्माना वसूलने के साथ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By Jp YadavEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 02:13 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 02:14 PM (IST)
Delhi Lockdown Extended: पढ़िये- दिल्ली में 17 मई तक लगाए गए लॉकडाउन के मद्देनजर 2 बड़े एलान
Delhi Lockdown Extended: पढ़िये- दिल्ली में 17 मई तक लगाए गए लॉकडाउन के लिए 2 बड़े एलान

नई दिल्ली, एएनआइ। Delhi Lockdown Extended: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आने के बावजूद 17 मई तक लॉकडाउन जारी रखने का एलान किया गया है। रविवार दोपहर डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का एलान करते समय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई कड़ी शर्तों का भी एलान किया है। इसके तहत सख्ती बढ़ाई जाएगी और नियमों को तोड़ने पर जुर्माना वसूलने के साथ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किए जाएंगे शादी-समारोह

आगामी 17 मई तक चलने वाले लॉकडाउन के दौरान शादी-समारोह को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत शादी समारोह सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किए जा सकेंगे। गाइडलाइन के मुताबिक, सार्वजनिक स्थलों पर, बैंक्वेट हॉल, होटल में शादी-समारोह प्रतिबंधित हैं। शादी समारोह का आयोजित घरों में किया जा सकता है, लेकिन सीमित मेहमानों के साथ।

16 मई तक दिल्ली मेट्रो का परिचालन बंद

डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले सोमवार (17 मई) सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है। एक सप्ताह के दौरान लॉकडाउन और अधिक सख्ती से लागू किया जाएगा। दिल्ली में अब लॉकडाउन के दौरान मेट्रो सेवा बंद कर दी जाएगी। कुलमिलाकर आगमी 16 मई तक दिल्ली मेट्रो का पर परिचालन नहीं किया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल के पत्रकार वार्ता की अहम बातें

दिल्‍ली में कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 17 मई तक के लॉकडाउन की घोषणा की है। लॉकडाउन के बाद से कोरोना के नए केस कम होने लगे हैं पॉजिटिविटी रेट भी कम होने शुरू हो गए हैं. अब पॉजिटिविटी रेट 23 फीसदी पर आ गया है। दिल्ली में सबसे ज्यादा दिक्कत ऑक्सीजन को लेकर आई है. यहां कई गुना ऑक्सीजन की जरूरत अचानक बढ़ गई। बीते कई दिनों में दिल्ली में अब ऑक्सीजन की स्थिति सुधरी है।

उत्तर प्रदेश में भी 17 तक लगाया गया लॉकडाउन

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के बागपत, गाजियाबाद, हापुड़ और गौतमबुद्धनगर जिलों में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने लॉकडाउन 10 मई तक के लिए बढ़ा दिया है।

राजस्थान

दिल्ली से बेहद करीब राजस्थान में बढ़ते कोरोना को मामले को देखते हुए अशोक गहलोत सरकार ने 17 मई तक राज्य में कोरोना लॉकडाउन लगाया है।

हरियाणा में एलान बाकी

दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा में भी लॉकडाउन का बढ़ाया जाना तय है। बताया जा रहा है कि ऐसा एलान गृह मंत्रालय की ओर से कभी भी किया जा सकता है।

Lockdown Extension AGAIN! उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 17 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, जानिये- गाइडलाइन

Delhi Metro Commuters Alert ! 16 मई तक नहीं चलेगी दिल्ली मेट्रो, यात्रियों का लगा झटका

chat bot
आपका साथी