जनकपुरी में जरूरतमंद लोगों के लिए नेकी की दीवार शुरू, पढ़िए निगम की पूरी प्लानिंग

पश्चिमी जोन साफ-सफाई पर जोर देने के साथ ही जरूरतमंदों की मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ा रहा है। कुछ दिनों पहले हरि नगर में नेकी की दीवार शुरू करने के बाद शुक्रवार को जनकपुरी सी-5ए ब्लाक विद्या मार्ग में भी इसे शुरू किया गया।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 03:42 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 04:03 PM (IST)
जनकपुरी में जरूरतमंद लोगों के लिए नेकी की दीवार शुरू, पढ़िए निगम की पूरी प्लानिंग
जनकपुरी सी-5ए ब्लाक विद्या मार्ग में भी इसे शुरू किया गया।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले पश्चिमी जोन साफ-सफाई पर जोर देने के साथ ही जरूरतमंदों की मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ा रहा है। कुछ दिनों पहले हरि नगर में नेकी की दीवार शुरू करने के बाद शुक्रवार को जनकपुरी सी-5ए ब्लाक विद्या मार्ग में भी इसे शुरू किया गया। इसका शुभारंभ अतिरिक्त आयुक्त रमेश वर्मा ने किया।

इस दौरान अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार जैन, निगम पार्षद वीणा शर्मा, सुरिंदर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। राजीव कुमार जैन ने कहा कि यहां पर लोग कपड़े, खिलौने और जूते दान दे सकते हैं। दीवाली से पहले सभी लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं। ऐसे में कई सामान होते हैं जिनका उपयोग उनके लिए नहीं होता है। ऐसे में ये सामान यहां पर दान दे सकते हैं, जिससे कि जरूरतमंदों को मदद मिल सके।

उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास अन्य वार्ड में भी किए जा रहे हैं। जल्द ही वहां पर भी नेकी की दीवार का निर्माण किया जाएगा। इससे इलाके के जरूरमंद लोगों को मदद मिल सकेगी। इसके साथ ही जो रोजमर्रा की वस्तुएं बेकार हैं और लंबे समय से इनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है तो दान करने से जरूरतमंद लोगों के काम आ सकेगी। स्थानीय निवासी मोहित कुमार ने बताया कि नेकी की दीवार का सराहनीय काम है और इससे काफी लोगों को मदद मिलेगी।

chat bot
आपका साथी