अगले तीन दिनों तक बदलेगा दिल्ली, हरियाणा और पंजाब मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना

पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर क्षेत्र पर है। इसके अलावा चक्रवाती हवाओं केे दबाव वाला एक क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार के बीच हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 09:01 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 07:01 AM (IST)
अगले तीन दिनों तक बदलेगा दिल्ली, हरियाणा और पंजाब मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना
प्री मानसून गतिविधियों ने पकड़ा जोर, धूल भरी तेज हवा के साथ कई जगह बरसेंगे बदरा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के असर से बुधवार को उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में माैसम बदलना शुरू हो गया। पंजाब और हरियाणा केग कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान प्री मानसून गतिविधि तेज हुई हैं। पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना, अंबाला और करनाल में धूल भरी तेज हवा और गरज के साथ बारिश हुई। दिल्ली में भी पालम और सफदरजंग में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम की इन्हीं गतिविधियों के साथ अगले तीन दिनों में और अधिक आंधी और धूल का तूफान भी आने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर क्षेत्र पर है। इसके अलावा चक्रवाती हवाओं केे दबाव वाला एक क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। यही मौसमी चक्र बृहस्पतिवार और शुक्रवार के बीच हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में पूर्व की ओर बढ़ रह है ताकि गरज के साथ बारिश हो सके। यह गतिविधि शनिवार को एक छोटे से विराम के बाद जारी रहेगी और संभवतः पहले की तुलना में अधिक तीव्र हो जाएगी।

बादलों और सूरज की लुकाछिपी के बीच दिल्ली में तापमान रहा ज्यादा

दिल्ली में बुधवार को भी बादलों और सूरज की लुकाछिपी के बीच तापमान ज्यादा रहा। तेज धूप भी दिन भर खिली रही। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 28 से 74 फीसद रहा। कई जगहों का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पार भी चला गया। हालांकि बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी