पद्म पुरस्कारों के लिए डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों के नाम केंद्र को भेजेगी दिल्ली सरकारः केजरीवाल

दिल्ली सरकार पद्म भूषण पद्म विभूषण और पद्मश्री पुरस्कार के लिए इस साल स्वास्थ्यकर्मियों के नाम भेजेगी। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी। सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोेना काल में डाक्टर और मेडिलकल स्टाफ ने जो सेवाएं दी हैं उसके लिए हम सभी उनके लिए शुक्रगुजार हैैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 12:36 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 12:36 PM (IST)
पद्म पुरस्कारों के लिए डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों के नाम केंद्र को भेजेगी दिल्ली सरकारः केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की डिजिटल प्रेस वार्ता।

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। दिल्ली सरकार पद्म भूषण, पद्म विभूषण और पद्मश्री पुरस्कार के लिए इस साल स्वास्थ्यकर्मियों के नाम भेजेगी। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि पद्म भूषण, पद्म विभूषण और पद्मश्री पुरस्कारों के लिए केंद्र सरकार जनता से भी नाम लेती है और राज्य सरकारों से भी नाम लिए जाते हैं। दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष हम सिर्फ डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के नाम भेजेंगे।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोेना काल में डाक्टर और मेडिलकल स्टाफ ने जो सेवाएं दी हैं उसके लिए हम सभी उनके लिए शुक्रगुजार हैैं। कोरोना काल में जान गंवाने वाले डाक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों के लिए एक-एक करोड़ की राशि दी है। हर वर्ष केंद्र सरकार भारत रत्न और पद्म अवार्ड देती है। यह अवार्ड ऐसे लोगों को दिया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में बेहतर काम करते हैं। प्रति वर्ष तीन अवार्ड पद्म भूषण, पद्म विभूषण और पद्मश्री के लिए नाम चयनित करती है। इस बार हम डाक्टरों और मेडिकल स्टाफ का नाम भेजेेंगे। यह नाम दिल्ली की जनता तय करेगी। जनता 15 अगस्त तक हमें नाम तय कर बताएगी और हम 15 सितंबर तक ये नाम केेंद्र सरकार के पास भेजेेगी।

केजरीवाल ने कहा कि डाक्टरों और मेडिकल स्टाफ को सम्मानित करने का यह एक तरीका हैे। दिल्ली सरकार ने ईमेल जारी किया है। Padmaawards.delhi@gmail.com पर जाकर लोग इस नंंबर पर अपनी राय भेेज सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी