किसानों से किए वादे पूरा करे दिल्ली सरकार : रामवीर

दिल्ली सरकार ने दावा किया था कि उसने दिल्ली के किसानों को केंद्र की ओर से घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी में 50 फीसद इजाफे के साथ भुगतान शुरू कर दिया है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह घोषणा तीन साल पहले की गई थी।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:13 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:13 PM (IST)
किसानों से किए वादे पूरा करे दिल्ली सरकार : रामवीर
किसानों से किए वादे पूरा करे दिल्ली सरकार।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। भाजपा विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली सरकार से मांग की है कि वह किसानों से किए गए वादे पूरे करे। रंगपुरी में आयोजित दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बिधूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों से कई वादे किए, लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। दिल्ली सरकार ने दावा किया था कि उसने दिल्ली के किसानों को केंद्र की ओर से घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी में 50 फीसद इजाफे के साथ भुगतान शुरू कर दिया है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह घोषणा तीन साल पहले की गई थी। इस हिसाब से किसानों का 300 करोड़ रुपये का बकाया बनता है। बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने किसानों की जमीन अधिग्रहीत करने के बदले वैकल्पिक आवासीय प्लाट देने की योजना व किसान की मौत पर उसकी जमीन वैध उत्तराधिकारियों को ट्रांसफर करने यानी दाखिल खारिज करने की सुविधा बंद कर दी है।

पुरानी दिल्ली की गंदगी साफ कराना प्राथमिकता

इधर, बकरीद के बाद पुरानी दिल्ली में इन दिनों गंदगी के अंबार लग गए हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिटी एसपी जोन की चेयरपर्सन सुल्ताना आबाद का कहना है कि बकरीद के बाद अब इलाके की स्वच्छता पर विशेष जोर हैं। इसे प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है, जिसका शुक्रवार से काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह खुद अपनी निगरानी में चांदनी चौक, दिल्ली गेट, दरीबाकलां समेत अन्य स्थानों की सफाई करा रही हैं।

chat bot
आपका साथी