Red Fort Violence: दिल्ली सरकार ने जारी की गायब आंदोलनकारियों की सूची, 26 जनवरी से हैं लापता

Red Fort Violence दिल्ली सरकार ने अपनी सभी जेलों में 26 जनवरी के उपद्रव में बंद आंदोलनकारियों की जानकारी मंगवाकर सूची तैयार कराई है। इस सूची में शामिल नाम उनके पिता का नाम और घर के पते की जानकारी के आधार पर उनके परिजन उनकी जानकारी पा सकते हैं।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 03 Feb 2021 12:23 PM (IST) Updated:Wed, 03 Feb 2021 12:23 PM (IST)
Red Fort Violence: दिल्ली सरकार ने जारी की गायब आंदोलनकारियों की सूची, 26 जनवरी से हैं लापता
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की फाइल फोटो।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान 26 जनवरी के दिन हुई हिंसा के बाद गायब आंदोलनकारियों की सूची जारी की है। दिल्ली सरकार ने अपनी सभी जेलों में 26 जनवरी के उपद्रव में बंद आंदोलनकारियों की जानकारी मंगवाकर सूची तैयार कराई है। इस सूची में शामिल नाम, उनके पिता का नाम और घर के पते की जानकारी के आधार पर उनके परिजन उनकी जानकारी पा सकते हैं। एक दिन पहले मंगवलार को विभिन्न किसान संगठनों ने दिल्ली सरकार से इन्हें ढूंढ़वाने के लिए मदद मांगी थी। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गायब आंदोलनकारियों को ढूंढ़वाने के लिए दिल्ली सरकार हर संभव प्रयास करेगी और जरूरत के मुताबिक उपराज्यपाल और केंद्र सरकार से भी बात की जाएगी। 

संयुक्त किसान मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को ही दिल्ली की जेलों में बंद आंदोलनकारियों की रिहाई और लापता हुए युवाओं के संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। सयुंक्त किसान मोर्चा को तरफ से प्रेम सिंह भंगू, राजिंदर सिंह दीप सिंह वाला, इंदरजीत सिंह व हरपाल सिंह मुंडल दिल्ली के मुख्यमंत्री से मिले थे।

संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने अब तक पता चले 29 लापता युवकों की सूची मुख्यमंत्री को सौंपी और जेलों में बंद आंदोलनकारियों को सभी मानवीय सुविधाओं की मांग की थी। किसान नेताओ ने मेडिकल बोर्ड बनाने की मांग करते हुए कहा कि इस जांच से पुलिस ज्यादती सबके सामने आ सकेगी। मोर्चे के नेताओं ने पूरे मामले की न्यायिक जांच की भी मांग की ताकि 26 जनवरी की साजिश सबके सामने आ सके। किसान नेताओ ने कहा कि पुलिस की जब्त में ट्रैक्टर और अन्य वाहन भी जल्द ही किसानों को वापस सौपें जाए।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी