किसान विरोधी है दिल्ली सरकार, यहां किसानों को कोई सब्सिडी नहीं मिलती : रामवीर सिंह बिधूड़ी

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने नजफगढ़ में किसानों को संबोधित करते हुए दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सरकार हमेशा से किसान विरोधी है। दिल्ली ऐसा राज्य है जहां किसानों को खाद बीज ट्रैक्टर या ट्यूबवेल के लिए कोई सब्सिडी नहीं मिलती।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 07:45 AM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 07:45 AM (IST)
किसान विरोधी है दिल्ली सरकार, यहां किसानों को कोई सब्सिडी नहीं मिलती : रामवीर सिंह बिधूड़ी
दिल्ली में किसानों से बिजली के ज्यादा रेट वसूल किए जाते है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने नजफगढ़ में किसानों को संबोधित करते हुए दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा। बिधूड़ी ने कहा कि सूबे की सरकार हमेशा से किसान विरोधी रही है। दिल्ली एकमात्र ऐसा राज्य है जहां किसानों को खाद, बीज, ट्रैक्टर या ट्यूबवेल के लिए कोई सब्सिडी नहीं मिलती। हरियाणा में किसानों को मुफ्त बिजली दी जाती है जबकि दिल्ली में किसानों से न सिर्फ बिजली के ज्यादा रेट वसूल किए जाते हैं बल्कि उनसे फिक्स्ड चार्ज भी लिया जाता है।

पिछले सात सालों से दिल्ली में मुआवजा राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली सरकार जमीन अधिग्रहण तो करती है लेकिन उसने किसानों को अल्टरनेटिव रेजिडेंशियल प्लाट की योजना को भी बंद कर दिया है। इस योजना के तहत किसानों को 250 से 400 गज तक का प्लाट दिया जाता था।

बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली में न तो आयुष्मान भारत योजना लागू की गई न ही वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू हुई। वर्ष 2019 में पीएम-किसान योजना की शुरुआत की गई जिसमें किसानों को सीधे आर्थिक सहायता प्रदान की गई। देश भर के करीब साढे 11 करोड़ किसान परिवारों को छह हजार रुपये वार्षिक की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है, लेकिन दिल्ली के किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिला क्योंकि दिल्ली सरकार ने इसके लिए लिस्ट बनाकर ही केंद्र को नहीं भेजी।

इसके अलावा भी प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और जैविक खेती जैसी योजनाओं का लाभ भी दिल्ली के किसानों को नहीं मिल पा रहा। उन्होंने कहा कि इस साल गेहूं की सरकारी खरीद 418.47 लाख टन और धान की सरकारी खरीद 532 लाख टन हो चुकी है, जोकि नया रिकार्ड है। इससे साबित हो जाता है कि देश के किसान कृषि कानूनों के पक्ष में हैं। इस दौरान भाजपा नजफगढ़ जिला के अध्यक्ष विजय सोलंकी, प्रियंका वर्मा सहित कई नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी