Delhi Good News For Workers: दिल्ली सरकार ने 47 हजार 996 निर्माण श्रमिकों को दी पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद

जब पिछले साल महामारी के कारण पहला लाकडाउन लगाया गया था। उस समय दिल्ली सरकार ने देश में पहली बार पंजीकृत सभी 39 हजार 600 श्रमिकों को राहत राशि दी गई थी। इसके बाद श्रम विभाग ने नवंबर 2020 में श्रम कार्यालयों का निरीक्षण कर सामूहिक पंजीकरण अभियान चलाया।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 02:20 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 02:20 PM (IST)
Delhi Good News For Workers: दिल्ली सरकार ने 47 हजार 996 निर्माण श्रमिकों को  दी पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद
कोरोना राहत राशि के रूप में उन निर्माण श्रमिकों को दी गई है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के निर्देश पर दिल्ली बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड ने 47, 996 निर्माण श्रमिकों को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है। यह मदद कोरोना राहत राशि के रूप में उन निर्माण श्रमिकों को दी गई है, जिनके आवेदनों को 28 मई से 18 जुलाई 2021 के बीच स्वीकृत किया गया था। इससे पहले अप्रैल में दो लाख 16 हजार 602 निर्माण श्रमिकों को कोरोना राहत राशि के रूप में पांच-पांच हजार रुपये दिए गए थे।

सिसोदिया ने कहा है कि जब पिछले साल महामारी के कारण पहला लाकडाउन लगाया गया था। उस समय दिल्ली सरकार ने देश में पहली बार पंजीकृत सभी 39 हजार 600 श्रमिकों को राहत राशि दी गई थी। इसके बाद श्रम विभाग ने नवंबर 2020 में श्रम कार्यालयों का निरीक्षण कर सामूहिक पंजीकरण अभियान चलाया। इसके साथ ही श्रम विभाग में कई सुधार किए गए हैं। इस वजह से आठ माह में निर्माण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संख्या बढ़कर लगभग तीन लाख हो गई है।

नए सुधारों के बाद श्रमिक अब सभी क्लेम ई-डिस्टि्रक्ट पोर्टल पर कर सकते हैं। इसके साथ ही सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों के लिए 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। श्रमिकों को 011-41236600 डायल करना होगा और एक मिस्ड काल देना होगा। इसके बाद 48 घंटों के भीतर ही श्रमिकों की समस्याओं को सुनकर उनका निपटारा किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी