Delhi Anaj Mandi Fire: मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा देगी दिल्ली सरकार, जांच के आदेश

Delhi Anaj Mandi Fire दिल्ली के फिल्मिस्तान इलाके में लगी आग से भारी जान-माल को नुकसान हुआ है। इस घटना पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक जताया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 10:53 AM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 12:23 PM (IST)
Delhi Anaj Mandi Fire: मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा देगी दिल्ली सरकार, जांच के आदेश
Delhi Anaj Mandi Fire: मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा देगी दिल्ली सरकार, जांच के आदेश

नई दिल्ली, एएनआइ/जेएनएन। दिल्ली के फिल्मिस्तान इलाके में लगी आग से भारी जान-माल को नुकसान हुआ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौके पर पहुंच गए हैं और उन्होंने घटना की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिए हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मृतकों की परिजनों को दिल्ली सरकार की तरफ से 10-10 लाख मुआवजा दिया जाएगा।

इसके अलावा घायलों को एक-एक लाख आर्थिक मदद दी जाएगी। सीएम ने बताया कि सभी घायलों का इलाज का खर्च सरकार देगी। मौके पर पहुंचे दिल्ली के कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

पीएमओ ने आर्थिक मदद लेने का किया एलान

वहीं प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद दिया जाएगा। पीएमओ के अनुसार, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद दिया जाएगा।

मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद देगी भाजपा

उधर, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 25 हज़ार रुपए देगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में आज के सभी कार्यक्रम को रद किया गया है।लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती घायलों को देखने के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, सांसद प्रवेश वर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी पहुंचे। प्रवेश वर्मा ने कहा कि वे इस मुद्दे को सोमवार को लोकसभा में उठाएंगे। 

मौके पर पहुंचे भाजपा नेता 

वहीं  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हरदीप सिंह पुरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा और विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौके पर पहुंचे। इनके अलावा घटना स्थल पर नेता विपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता और राज्यसभा सदस्य विजय गोयल भी पहुंचे। 

शोक जताते हुए विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार इस घटना को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए। उन्होंने कहा कि यह राजनीति करने का वक़्त नहीं है। दिल्ली सरकार मृतको और घायलों की आर्थिक सहायता करे।

राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

इस घटना को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इस भीषण घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ उनकी संवेदना है। वे घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

ट्विटर पर पीएम मोदी ने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है।  बचाव कार्य में अधिकारी व कर्मचारी जुटे हुए हैं। वहीं अमित शाह ने भी इस घटना पर शोक जताए हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की है। 

इसके अलावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शोक जताया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी घटना के प्रति शोक जाहिर किया है। 

कांग्रेस नेता भी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और और पूर्व मंत्री व कांग्रेस हारून यूसुफ भी मौके पर पहुंचे। इन नेताओं ने भी अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति शोक जताया है।बता दें कि दिल्ली के रानी झांसी रोड पर स्थित अनाज मंडी में रविवार सुबह तीन कारखानों में आग लग गई। हादसे में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 52 लोगों के घायल होने की सूचना है।

ये भी पढ़ेंः ये भी पढ़ेंः  Delhi Anaj Mandi Fire: कई मृतकों की हुई पहचान, ज्यादातर मरने वाले यूपी-बिहार के

chat bot
आपका साथी