Delhi Crime: ट्रू कॉलर के जरिए विधायक के नाम का इस्तेमाल कर मांग रहा था पैसे, गिरफ्तार

ट्रू कॉलर के जरिये भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नाम पर उगाही करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान सोनिया विहार निवासी सूरज पाल सिंह के रूप में हुई है। इसकी पहचान सोनिया विहार निवासी सूरज पाल सिंह के रूप में हुई है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 12:38 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 12:38 PM (IST)
Delhi Crime: ट्रू कॉलर के जरिए विधायक के नाम का इस्तेमाल कर मांग रहा था पैसे, गिरफ्तार
ट्रू कॉलर के जरिये भाजपा विधायक के नाम पर उगाही करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। ट्रू कॉलर के जरिये भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नाम पर उगाही करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान सोनिया विहार निवासी सूरज पाल सिंह के रूप में हुई है।

युवक ने मोबाइल एप ट्रू कॉलर पर अपना नाम करावल नगर विधायक मोहन सिंह बिष्ट लिखा हुआ था, वह जिसे भी कॉल करता उसके मोबाइल स्क्रीन पर विधायक लिखा हुआ आता। युवक इसका फायदा उठाकर विधायक के नाम पर धमका कर उगाही कर रहा था। साइबर सेल ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। 

विधायक ने दस जनवरी को जिला पुलिस उपायुक्त को लिखित शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि कोई व्यक्ति ट्रू कॉलर के जरिये उनके नाम का दुरुपयोग कर रहा है, उनके पास कई लोग शिकायतें लेकर आएं हैं। पुलिस ने छानबीन के बाद खजूरी थाने में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस को पता चला जिस नंबर से विधायक के नाम पर उगाही की जा रही है, वह सोनिया विहार में सक्रिय है। इसके बाद पुलिस ने सोनिया विहार पहले पुश्ते पर छापा मारा और आरोपित सूरज पाल को दबोच लिया। 

आरोपित ने पुलिस से कहा कि उसने लोगों से मजाक करने के लिए ट्रू कॉलर पर अपने नंबर के साथ विधायक का नाम लिखकर लिखा था, ताकि वह जिसे भी फोन करे उसे लगे की विधायक ने फोन किया है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है उसने कितने लोगों से विधायक का नाम इस्तेमाल कर उगाही की है। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी