VIDEO: देखिए दिल्ली में पुलिसकर्मी पर कैसे दो महिलाओं और अन्य लोगों ने किया हमला, वीडियो वायरल

Delhi Crime उत्तम नगर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी की जबरदस्त पिटाई के वायरल वीडियो का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि एक और पुलिसकर्मी की जबरदस्त पिटाई की वीडियो वायरल हो गई। ख्याला इलाके के इस वीडियो में कई लोग पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 04:03 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 04:54 PM (IST)
VIDEO: देखिए दिल्ली में पुलिसकर्मी पर कैसे दो महिलाओं और अन्य लोगों ने किया हमला, वीडियो वायरल
ख्याला में पुलिसकर्मी को दिनदहाड़े सड़क पर पीटा गया।

नई दिल्ली, [गौतम कुमार मिश्रा]। उत्तम नगर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी की जबरदस्त पिटाई के वायरल वीडियो का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि एक और पुलिसकर्मी की जबरदस्त पिटाई का वीडियो वायरल हो गय। ख्याला इलाके के इस वीडियो में कई लोग पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पीटने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। उत्तम नगर थाना क्षेत्र में तो बंद कमरे में पुलिसकर्मी को पीटा जा रहा था लेकिन ख्याला में पुलिसकर्मी को दिनदहाड़े सड़क पर पीटा जा रहा था।

देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया। पश्चिमी जिला पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल है। आरोपितों में रेखा देवी, बिनिता, मोहन झा, विकास झा, पप्पू झा, मनीष झा, आकाश कुमार झा व धर्मेंद्र प्रताप सिंह शामिल है।

ख्याला एरिया में पुलिसकर्मी के साथ की गई मारपीट, @CPDelhi, #crime, #delhicrime pic.twitter.com/G9lLBHijRy

— Vinay K Tiwari (@Vinay_Journalis) April 15, 2021

मामला 13 अप्रैल की रात का है। पुलिस को पीसीआर के माध्यम से जानकारी मिली कि क्षेत्र में दो पक्षों के बीच एक जगह झगड़ा हाे रहा है। यहां छानबीन के सिलसिले में हेड कांस्टेबल राम चंदर पहुंचे। मामला शांत हो गया। लेकिन सुबह होने पर करीब आठ बजे एक शिकायतकर्ता थाना पहुंची जहां उन्होंने कहा कि उसे विरोधी पक्ष के लोग परेशान कर रहे हैं। यहां हेड कांस्टेबल राम चंदर के अलावा सब इंस्पेक्टर छोटे लाल को भेजा गया। ये लोग आरजेड ब्लाक पहुंचे। शिकायतकर्ता महिला ने यहां रेखा व मोहन झा के खिलाफ शिकायत की।

जब विरोधी पक्ष के लोगों ने शिकायतकर्ता महिला को पुलिस के साथ देखा तो गुस्से से आगबबूला हो गए और शिकायतकर्ता को धमकाने लगे। इसके बाद उन्होंने मौके पर अपने जानने वालों को बुलाना शुरू कर दिया। जब नौ लोग यहां आ गए तो सभी ने मिलकर हेड कांस्टेबल व शिकायकर्ता महिला को धमकाना शुरू कर दिया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर छोटे लाल सड़क पर कुछ ही दूरी पर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर रहे थे। तभी एकाएक वहां मौजूद लोगों ने हेड कांस्टेबल के मारपीट शुरू कर दी। हाथापाई के बाद उन्हें डंडे से पीटा गया। किसी तरह से ये अपनी जान बचाकर थाना पहुंचे। यहां हेड कांस्टेबल रामचंदर की शिकायत पर आरेापितों के खिलाफ ख्याला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।

chat bot
आपका साथी