Delhi Coronavirus: सरकार ने सरकारी कोविड अस्पतालों में बढा़ए 718 बेड, मरीजों को मिलेगी राहत

Coronavirus Bed Availability Delhi अब सरकारी कोविड अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध बेड की संख्या 4503 से बढ़कर 5221 हो जाएगी। इनमें प्रमुख रूप से जीटीबी अस्पताल में 500 बेड और एसआरसी अस्पताल में 150 बेड बढाए गए हैं।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 07:10 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 10:58 AM (IST)
Delhi Coronavirus: सरकार ने सरकारी कोविड अस्पतालों में बढा़ए 718 बेड, मरीजों को मिलेगी राहत
11 सरकारी कोविड अस्पतालों में 5221 हुई बेड की संख्या।

नई दिल्ली [राहुल चौहान]। Coronavirus Bed Availability Delhi: राजधानी में तेजी से बढ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 11 सरकारी कोविड अस्पतालों में बुधवार को 718 बेड और बढ़ा दिए हैं। इससे अब सरकारी कोविड अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध बेड की संख्या 4503 से बढ़कर 5221 हो जाएगी। इनमें प्रमुख रूप से जीटीबी अस्पताल में 500 बेड और एसआरसी अस्पताल में 150 बेड बढाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन अस्पतालों के अधिकारियों को इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिया गया है। दिल्ली में अब कोरोना मरीजों के लिए कुल 14572 बेड आरक्षित हो गए हैं। जिनमें से शाम तक नौ हजार 493 बेड ही भरे थे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिल्ली के स्वासथ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बयान जारी कर कहा था कि देश और दिल्ली में कोरोना के मामले बहुत तेज़ी से बढ़ रहे हैं, एक हफ़्ते पहले छह हजार बेड थे। हम बहुत तेज़ी से बेड बढ़ा रहे हैं। साथ ही वेंटिलेटर की भी कोई कमी नहीं है। दिल्ली में लगातार एक लाख से ज़्यादा लोगों की जांच हो रही है, जिसमें से 70 फीसद लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट कर रहे हैं। जैन ने कहा कि दिल्ली और अन्य राज्यों के मरीजों को भी भर्ती किया जा रहा है।

जैन ने बताया कि केंद्र ने 1100 बेड उपलब्ध कराए हैं। दिल्ली में सभी मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। अस्पतालों के साथ बैंक्वेट हाल और होटल भी जोड़े जा रहे हैं। हल्के लक्षण वाले मरीजों को बैंक्वेट हाल में और गंभीर मरीजों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अस्पतालों पर नान कोविड मरीजों का ज्यादा भार न पड़े, इसको देखते हुए पहले से तय सर्जरी भी दो से तीन महीने के लिए स्थगित कर दी गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें। दिल्ली सरकार की ऐप में गलत डेटा बिल्कुल नहीं दिखा रहा है। उसे अपडेट होने में थोड़ा वक्त जरूर लगता है। किसी भी व्यक्ति को अस्पताल जाना हो तो ऐप देखकर ही जाए। उन्होंने कहा कि ऐप में फोन नंबर भी दिए हुए हैं काल करके अस्पताल जाएं।

chat bot
आपका साथी