Delhi Coronavirus: सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उनको होम आइसोलेट किया गया है। इस बात की सूचना मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। केजरीवाल को पिछले साल जून में भी कोरोना से संबंधित कुछ शिकायतें हुई थीं

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 02:26 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 02:26 PM (IST)
Delhi Coronavirus: सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं।

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। एएनआइ के हवाले से इसकी जानकारी दी गई है। इस बात की सूचना मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।

मालूम हो कि अरविंद केजरीवाल को पिछले साल जून में भी कोरोना से संबंधित कुछ शिकायतें हुई थीं, हालांकि उनकी रिपोर्ट उस समय निगेटिव आई थी। दिल्ली की मौजूदा स्थिति के बीच सीएम केजरीवाल काफी एक्टिव हैं। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों और खराब हो रहे हालात को देखते हुए वो बैठकें कर रहे हैं। कई अस्पताल और अन्य जगहों का उन्होंने दौरा भी किया है। इन सबके बाद भी राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना का संक्रमण फैलता जा रहा है और अब हर दिन रिकॉर्ड मामले दर्ज किए जा रहे हैं. दिल्ली में बीते दिन भी 23 हजार के करीब कोरोना केस दर्ज किए गए थे। उसके बाद एक दिन में 25, 500 केस सामने आए थे।

Delhi CM Arvind Kejriwal quarantines himself as his wife Sunita Kejriwal tests positive for #COVID19; she has home isolated herself.

(File pics) pic.twitter.com/ZFBZ5Uw6tP

— ANI (@ANI) April 20, 2021

शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल के पल्मोनरी मेडिसिन के विशेषज्ञ डा. विकास मौर्य ने कहा कि इस बार कोरोना से पीडि़त मरीजों में कई अलग तरह के लक्षण देखे जा रहे हैं। बुखार अधिक दिन तक है। डायरिया व पेट संबंधी परेशानी बड़े लोगों में भी देखी जा रही है। पहले फेफड़े में संक्रमण ज्यादातर मरीजों को दूसरे सप्ताह में होता था। अभी तीसरे व चौथे दिन फेफड़े में संक्रमण होने लगा है। इस बार युवा अधिक संक्रमित हो रहे हैं। कई युवाओं को गंभीर संक्रमण व निमोनिया के कारण आइसीयू में भर्ती कर आक्सीजन देना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- Kisan Andolan: किसानों के आंदोलन की धार कुंद होने के पीछे एक नई वजह आ रही सामने, जानिए क्या है कारण

बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के रिकॉर्ड 19,486 नए केस मिले और 141 मरीजों की जान चली गई। बीते एक सप्ताह में ही 97,097 मामले सामने आ चुके हैं। इस तरह सक्रिय केसों की संख्या 61,005 हो गई है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में 12,649 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। राजधानी में आइसीयू बेड पूरी तरह से भर चुके हैं, इस वजह से सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार से लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में लॉकडाउन लगाने का भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने किया केजरीवाल का समर्थन, दी ये नसीहत

ये भी पढ़ें- Lockdown Delhi: दिल्ली मेट्रो के समय में हुआ बदलाव, जानिए अब कब से कब तक मिलेगी सुविधा

जानिये- कौन है आभा यादव, कर डाली ऐसी हरकत जिससे इंटरनेट मीडिया पर हो गई बदनाम

Delhi Weather ALERT! दिल्ली-एनसीआर में चलेगी धूल भरी आंधी, शाम को बारिश होने के भी आसार

chat bot
आपका साथी