दिल्ली को बदहाल छोड़ पंजाब में राजनीति बंद करें केजरीवाल: कांग्रेस

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम आइटीओ फ्लाइओवर पर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि केजरीवाल दिल्ली को समस्याओं से घिरा छोड़ पंजाब और गुजरात में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी सियासी जमीन तलाशने में लगे हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:37 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:42 AM (IST)
दिल्ली को बदहाल छोड़ पंजाब में राजनीति बंद करें केजरीवाल: कांग्रेस
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम आइटीओ फ्लाइओवर पर प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम आइटीओ फ्लाइओवर पर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि केजरीवाल दिल्ली को समस्याओं से घिरा छोड़ पंजाब और गुजरात में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी सियासी जमीन तलाशने में लगे हैं। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता ‘पंजाब की राजनीति छोड़ो केजरीवाल’, ‘पेट्रोल डीजल पर वेट कम करो- दिल्लीवासियों को मंहगाई से राहत दो’ आदि नारे भी लगा रहे थे।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि अगर केजरीवाल गुजरात और पंजाब में अपना राजनीतिक प्रचार करने की बजाय कोविड की तीसरी लहर की रोकथाम के लिए दिल्ली के अस्पतालों का दौरा करें, डाक्टरों, नर्सों, सहायक कर्मियों की आपूर्ति के लिए कोशिश करें, दिल्ली में वैक्सीन के लिए इंतजाम करें, पेट्रोल और डीजल की दरों को बढ़ने से रोकने के लिए कुछ करें तो दिल्ली वासियों को कहीं ज्यादा खुशी होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली छोड़ अन्य राज्यों में अवसर तलाशना केजरीवाल के लिए कोई नई बात नही है। दिल्ली में भी वह लोगों को गुमराह करके और झूठ की बुनियाद पर सरकार बनाने में सफल हुए। केजरीवाल ने जनता से किया हुआ एक भी वायदा पूरा नही किया। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष अली मेंहदी, जिला अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, गुरचरण सिंह राजू, हरी किशन जिंदल, जावेद मिर्जा इत्यादि मुख्य रुप से मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी