महंगाई के खिलाफ अनिल चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस जंतर मंतर पर करेगी प्रदर्शन

दिल्ली प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मंगलवार को जंतर मंतर पर अपना दम दिखाएगी। अनिल चौधरी के आरोप लगाया कि केंद्र व राज्य सरकार ने कांग्रेस को रैली करने की अनुमति नही दी।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:47 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:47 AM (IST)
महंगाई के खिलाफ अनिल चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस जंतर मंतर पर करेगी प्रदर्शन
अनिल चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस जंतर मंतर पर दिखाएगी दम

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मंगलवार को जंतर मंतर पर अपना दम दिखाएगी। अनिल चौधरी के मुताबिक केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा अनियंत्रित, बढ़ती मंहगाई के खिलाफ पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा संबोधित की जाने वाली महंगाई हटाओ रैली के डर से भाजपा और आम आदमी पार्टी ने एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत उपराज्यपाल पर दबाव बनाकर पहले द्वारका में रैली की इजाजत दे दी जबकि बाद में उसे रद कर दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मोदी सरकार की पक्षपातपूर्ण नीति के विरोध में किसानों के मुद्दे, कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी व दलितों के अधिकारों को लेकर संसद के अंदर और बाहर सड़क पर लगातार लड़ाई लड़ रही है।

chat bot
आपका साथी