दीपावली को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जाएंगे अयोध्या

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दीपावली को लेकर यूपी के अयोध्या जाने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार सीएम केजरीवाल अयोध्या 26 अक्टूबर को यूपी जाएंगे। दीपावली के पावन उत्सव पर वह दीप जला कर देश के सुख-शांति की कामना करेंगे।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 04:32 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:12 PM (IST)
दीपावली को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जाएंगे अयोध्या
दीपावली को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जाएंगे अयोध्या

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दीपावली को लेकर यूपी के अयोध्या जाने वाले हैं। सीएम आफिस से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री केजरीवाल अयोध्या 26 अक्टूबर को यूपी जाएंगे। उम्मीद है कि दीपावली के पावन उत्सव पर वह दीप जला कर देश के सुख-शांति की कामना करेंगे।

Ahead of Diwali, Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal to visit Ayodhya, Uttar Pradesh on October 26.

(file photo) pic.twitter.com/0jDXFjPOhc

— ANI (@ANI) October 23, 2021

कब है दीपावली

बता दें कि नवंबर महीने की चार तारीख को दीपावली है। दीपावली को लेकर लोगों में खास उत्साह होता है। लोग इस दिन अपने घरों को दीपों और बल्बों से सजाते हैं और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। वहीं दीपावली में पूरे विश्व में यूपी का अयोध्या खास मायने इसलिए रखता है क्योंकि यह भगवान राम की आस्था से जुड़ा हुआ है।

दीपावली के बहाने जलेंगे चुनावी दीये

जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं। यहां पर भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा के बीच अवौसी भी अपनी दाल गलाने की तैयारी में है। इसी बीच अब अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी एक तीर से दो निशाने साधने में जुटी है। अभी कुछ दिन पहले ही अवैसी यहां के दौरे पर थे जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा था कि सारा खेल मुस्लिम वोटरों को साधने के लिए किया गया है। वहीं अब सभी पार्टी जाति के हिसाब से अपने घोड़े दौड़ा रही है ताकि चुनाव में उन्हें ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके। बता दें कि आम आदमी पार्टी भी यूपी के चुनाव में इस बार जमीन तलाश करने की तैयारी में है जिसको लेकर वह लगातार योगी सरकार पर निशाना साधते रही है। पार्टी की ओर से संजय सिंह लगातार वहां का दौरा कर संगठन को खड़ा करने की जुगत में लगे रहते हैं। अब देखना यह है कि किस पार्टी को इसका लाभ मिलता है।

chat bot
आपका साथी