Home Isolation News: दिल्ली सरकार ने दिया फरमान, होम आइसोलेशन में लोगों को 24 घंटे के अंदर कॉल कर दी जाए काउंसलिंग

Home Isolation News मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने होम आइसोलेशन प्रणाली को और मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को दिल्ली सचिवालय में समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को होम आइसोलेशन को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

By Jp YadavEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 12:42 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 08:24 AM (IST)
Home Isolation News: दिल्ली सरकार ने दिया फरमान, होम आइसोलेशन में लोगों को 24 घंटे के अंदर कॉल कर दी जाए काउंसलिंग
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुलाई अहम बैठक, होम आइसोलेशन समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। राजधानी दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार के दावों के बावजूद लोगों को होम आइसोलेशन में शासन-प्रशासन की ओर से सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ऑक्सीमीटर तो दूर जिला प्रशासन की ओर से ऑक्टरों के पास फोन तक भी कई दिन के बाद जा रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने होम आइसोलेशन प्रणाली को और मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को दिल्ली सचिवालय में समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को होम आइसोलेशन को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। सीएम ने निर्देश दिए गए कि दिल्ली में प्रतिदिन हो रहे कोरोना जांच का स्पष्ट रिकॉर्ड रखा जाए।

रिकॉर्ड में यह स्पष्ट किया जाए कि कितने लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं और कितने लोग होम आइसोलेशन में घर पर ही अपना इलाज करा रहे हैं। होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे लोगों के पास हर हाल में 24 घंटे के अंदर डाक्टर की काल चली जानी चाहिए, ताकि उनकी काउंस¨लग जल्द शुरू की जा सके। सीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे प्रत्येक मरीज को काल कर यह भी पूछा जाए कि उनके पास आक्सीमीटर है या नहीं है। इस दौरान जो भी मरीज बताए कि उनके पास आक्सीमीटर नहीं है, तो उनकी सूची बनाई जाए कि उनके पास ऑक्सीमीटर नहीं है। अगले दिन जब जिला प्रशासन की टीम किट लेकर उनके पास जाए, तो किट के साथ ऑक्सीमीटर भी लेकर जाए।

बैठक में अधिकारियों ने दावा किया कि होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे मरीजों की अच्छी देखभाल की जा रही है और उनके स्वास्थ्य पर हर पल नजर रखी जा रही है। सीएम ने कहा कि हमें होम आइसोलेशन प्रणाली को और अधिक मजबूत करने की जरूरत है, ताकि घर पर इलाज करा रहे मरीजों को समय से अच्छी काउंस¨लग के साथ अच्छा इलाज मिल सके। उन्होंने होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीजों से लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए। बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अलावा मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) और मंडलायुक्त समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले सप्ताह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की थी। इसमें दिल्ली में ज्यादा ऑक्सीजन बेड बढ़ाने की योजना पर विचार किया गया, साथ ही होम आइसोलेशन को लेकर भी चर्चा की थी।

इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद ने अधिकारियों को आने वाले दिनों में अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए थे। साथ ही मुख्यमंत्री ने होम आइसोलेशन प्रणाली को और अधिक मजबूत करने के भी निर्देश दिए थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा था कि दिल्ली में बढ़ते कोरोना मरीजों के चलते अस्पतालों का ऑक्सीजन बेड की कमी का सामना करना पड़ रहा है। लिहाजा ज्यादा ऑक्सीजन बेड बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। बैठक के दौरान अधिकारियों ने सीएम को बताया कि दिल्ली में ऑक्सीजन बेड बढ़ाने पर तेजी के साथ काम किया जा रहा है। कई स्थानों पर अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड बढ़ाने पर काम चल रहा है। इस पर कर्मचारी दिन रात काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से भी अपील की है कि वे शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने के साथ मास्क जरूर लगाएं। वह लगातार लोगों से गुजारिश कर रहे हैं कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकार का साथ दें।

chat bot
आपका साथी