सीएम केजरीवाल ने जींद में किसान महापंचायत को किया संबोधित, केंद्र व हरियाणा सरकार पर बोला हमला

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने दिल्ली में आने वाले किसानों को 9 स्टेडियमों में जेलों में बदलने की साजिश रची। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने ऐसा नहीं करने दिया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 08:34 AM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 03:19 PM (IST)
सीएम केजरीवाल ने जींद में किसान महापंचायत को किया संबोधित, केंद्र व हरियाणा सरकार पर बोला हमला
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को हरियाणा के जींद में किसान महापंचायत को संबोधित किया। किसानों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने केंद्र और हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि किसानों ने चक्का जाम किया है। हम किसानों के संघर्ष का समर्थन करते हैं। पंजाब और हरियाणा के किसानों ने दिल्ली कूच किया था तो हरियाणा सरकार ने जगह-जगह आंसू गैस के गोले छोड़े और बैरियर लगा दिए।

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने दिल्ली में आने वाले किसानों को 9 स्टेडियमों में जेलों में बदलने की साजिश रची। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने ऐसा नहीं करने दिया। सीएम केजरीवाल ने कहा कि किसान आंदोलन में कई लोगों को जान गंवानी पड़ी। हम लोगों के बलिदान को सलाम करते हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि उनका बलिदान व्यर्थ न जाए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो आदमी किसान आंदोलन के साथ है वो देशभक्त है और जो आदमी किसान आंदोलन के खिलाफ है वो देश का गद्दार है। किसान आंदोलन के सामने भाजपा को झुकना पड़ेगा। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने कृषि कानून को लेकर लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ शुरू से ही मोर्चा खोल रखा है। आप किसानों का समर्थन करती है और पार्टी नेता आंदोलनकारियों से मिलकर अपना समर्थन दे चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को परेशान करने के लिए संसद में एक विधेयक पास हुआ है। किसानों का समर्थन करने के लिए हमें परेशान किया जा रहा है। वे निर्वाचित सरकार के बजाय एलजी के हाथों में सत्ता सौंपकर हमें परेशान कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी