दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने निवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया, दी बधाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्वीट कर कहा कोरोना वॉरियर सफ़ाई कर्मचारी जवान और किसान गणतंत्र दिवस पर देश के इन नायकों को सलाम। सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 04:52 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 04:52 PM (IST)
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने निवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया, दी बधाई
सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने निवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने निवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और इस अवसर पर सभी डॉटर्स, नर्सेज, बॉर्डर पर तैनात वीर जवानों और अन्नदाता किसानों समेत पूरे देश को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि पिछले एक साल में हमने दुनिया की सबसे बड़ी महामारी के बीच अपनी जान दांव पर लगाकर लोगों की सेवा करते डॉक्टर्स, नर्सेज, सफाई कर्मियों, वीर जवानों और अन्नदाताओं के समर्पणऔर उनके संघर्ष को देखा है। मुश्किल वक्त में देश की सेवा करने वाले इन सच्चे सेवकों को आज पूरा भारत सलाम करता है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्वीट कर कहा, "कोरोना वॉरियर, सफ़ाई कर्मचारी, जवान और किसान, गणतंत्र दिवस पर देश के इन नायकों को सलाम। सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, "देश आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने अपने निवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।"

सीएम अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को संबोधित अपने वीडियो संदेश में कहा कि आज हम 72वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। पिछले एक साल में हमने अलग-अलग मौकों पर अपने महान गणतंत्र और उसकी मजबूत एकता की झलक देखी है। मानव इतिहास के सबसे बड़ी महामारी के बीच अपनी जान दांव पर लगाकर लोगों की सेवा करते अपने डॉक्टर्स और नर्सेज को देखा। साफ-सफाई करते अपने कर्मचारियों को देखा, देश की रक्षा करते अपने वीर जवानों को देखा और अपने महान गणतंत्र के लोगों की सेवा करते अपने अन्नदाताओं के समर्पण और उनके संघर्ष को देखा।

मुश्किल वक्त में देश की सेवा में मजबूती के साथ डांटे रहने वाले देश के इन सच्चे सेवकों को आज पूरा भारत सलाम करता है। नई उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ आप सभी को दुनिया के सबसे बड़े गणतंत्र की यह 72वीं सालगिरह मुबारक हो।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी