कांग्रेस में जारी घमासान के बीच आज से पंजाब दौरे पर अरविंद केजरीवाल, 30 सितंबर को करेंगे बड़ी घोषणा

कांग्रेस को लेकर जिस तरह से पंजाब में राजनीतिक हालात बदल रहे हैं उसे देखते हुए आम आदमी पार्टी पंजाब में अपना फोकस बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री केजरीवाल एक बार फिर आज से दो दिन के पंजाब के दौरे पर हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 07:02 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 07:42 AM (IST)
कांग्रेस में जारी घमासान के बीच आज से पंजाब दौरे पर अरविंद केजरीवाल, 30 सितंबर को करेंगे बड़ी घोषणा
आप के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। फाइल फोटो

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं पंजाब को लेकर कमान संभाल रहे हैं। कांग्रेस को लेकर जिस तरह से पंजाब में राजनीतिक हालात बदल रहे हैं, उसे देखते हुए आम आदमी पार्टी पंजाब में अपना फोकस बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री केजरीवाल एक बार फिर आज से दो दिन के पंजाब के दौरे पर हैं। बुधवार से उनका दौरा लुधियाना को लेकर है, जहां वह दुकानदारों और व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। 30 सितंबर को वहां प्रेस कांफ्रेंस कर बड़ी घोषणा करेंगे।

इससे पहले 26 अगस्त को केजरीवाल ने पंजाब के गुरदासपुर स्थित गांव पहुंचकर पूर्व मंत्री व अकाली दल बादल के नेता जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां से मुलाकात उन्हें पार्टी में शामिल कराया था।

बता दें कि सेखवां को पार्टी में शामिल कराने से पहले भी केजरीवाल लगातार दो बार पंजाब का दौरा कर चुके हैं। पहले वह अमृतसर गए थे। उसके बाद चंडीगढ़ जाकर पंजाब में सरकार आने पर 300 यूनिट तक बिजली माफ किए जाने की घोषणा कर उन्होंने बड़ा दांव खेला था। उनकी उस घोषणा के बाद से पंजाब में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। इसे लेकर पंजाब से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस के साथ साथ भाजपा भी उन पर हमला बोल चुकी है।

केजरीवाल के पिछले दोरे से लेकर अब तक पंजाब कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस के कद्दावर नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया गया है। उसके बाद से वह पार्टी से खासे नाराज चल रहे हैं। कुछ दिन पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

राघव चड्ढा ने कांग्रेस पर बोला हमला

सिद्धू के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता व पार्टी की ओर से पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पंजाब कांग्रेस में पूर्ण अराजकता की स्थिति है, उन्होंने सवाल उठाया कि पंजाब के लोग इन स्वार्थी नेताओं से एक स्थिर, प्रगतिशील और समावेशी प्रशासन देने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि जिस राज्य की सीमा पाकिस्तान से 550 किलोमीटर तक लगी है, ऐसे हालातों में कांग्रेस के इन लोगों पर कैसे भरोसा किया जा सकता है?।

chat bot
आपका साथी