दिल्ली के सीएम केजरीवाल देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री, सर्वे में कामकाज से लोग संतुुष्ट

देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दूसरा स्थान दिया गया है। गौरतलब है कि केजरीवाल दिल्ली में विकास को लेकर कई कार्य कर रहे हैं। खासकर शिक्षा के क्षेत्र में सरकार का कार्य सराहनीय है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 09:23 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 09:23 AM (IST)
दिल्ली के सीएम केजरीवाल देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री, सर्वे में कामकाज से लोग संतुुष्ट
पटनायक के बाद सबसे लोकप्रिय सीएम बने केजरीवाल

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एक बार फिर देश के नंबर वन लोकप्रिय मुख्यमंत्री बने हैं। एबीपी-सी वोटर के सर्वे में ओडिशा के मुख्यमंत्री को देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में स्थान दिया गया है। सर्वेक्षण में अरविंद केजरीवाल दूसरे स्थान पर हैं। सर्वे में केजरीवाल सरकार के कामकाज से लोग संतुष्ट नजर आए। दिल्ली के लोग केजरीवाल को अपना लोकप्रिय नेता मानते हैं। 

एबीपी-सी वोटर के सर्वे में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी तीसरे, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन चौथे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पांचवें, छत्तीससगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छठे और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सातवें स्थान पर हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आठवें, गोवा के प्रमोद सावंत नौवें और गुजरात के विजय रूपाणी को दसवें स्थान पर रखा गया है। 

केजरीवाल के कामकाज से लोग खुश

गौरतलब है कि केजरीवाल दिल्ली में विकास को लेकर कई कार्य कर रहे हैं। खासकर शिक्षा के क्षेत्र में सरकार का कार्य सराहनीय है। केजरीवाल के नेतृत्व में आप सरकार बिजली, पानी और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। दिल्ली में 200 युनिट तक बिजली मुफ्त है। इसके अलावा पानी भी मुफ्त है। मोहल्ला क्लीनक में लोगों का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा डीटीसी बस में महिलाएं मुफ्त में यात्रा कर रही है। डीटीसी बस में दिल्ली के अलावा एनसीआर में अगर महिलाएं सफर करती हैं तो उनका भी किराया माफ है। 

बता दें कि कोरोना काल में भी केजरीवाल सरकार ने सराहनीय कार्य किए हैं। दिल्ली में कोरोना का अगर कोई आरटी-पीसीआर टेस्ट कराता है तो निजी अस्पताल में 800 रुपये देना होता है। जबकि सरकारी अस्पतालों में मुफ्त है। 

दिल्ली में कोरोना के कम हो रहे नए मामले

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर 0.50 फीसद से भी कम है। इसलिए लगातार दूसरे दिन भी कोरोना के मामले 300 से कम आए। शनिवार को दिल्ली में 299 नए मामले आए। वहीं 397 मरीज ठीक हुए। पिछले 24 घंटे में कोरोना से छह मरीजों की मौत हो गई। 6,32, 183 मरीज अब तक मिल चुके हैं 6,18,754 मरीज ठीक हो चुके हैं97.87 फीसद है ठीक होने की दर 10,738 मरीजों की मौत हो चुकी 2691 सक्रिय मरीज है। 1109 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं 39 मरीज कोविड केयर सेंटर में हैं 10 मरीज कोविड हेल्थ सेंटर में हैं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी