Uttarakhand Assembly Election 2022: 19 सितंबर को उत्तराखंड दौरे पर जाएंगे अरविंद केजरीवाल

Uttarakhand Assembly Election 2022 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में पिछले एक साल से काफी सक्रिय है। यहां पर बता देना जरूरी है कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का एलान कर चुकी है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 01:27 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 01:27 PM (IST)
Uttarakhand Assembly Election 2022: 19 सितंबर को उत्तराखंड दौरे पर जाएंगे अरविंद केजरीवाल
Uttarakhand Assembly Election 2022: 19 सितंबर को उत्तराखंड दौरे पर जाएंगे अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। अगले साल होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए इस रविवार (19 सितंबर) को कुमाऊं (उत्तराखंड) का दौरा करेंगे। गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में पिछले एक साल से काफी सक्रिय है। यहां पर बता देना जरूरी है कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का एलान कर चुकी है।

पिछले दिनों उत्तराखंड दौरे के दौरान अरविंद केजरीवाल ने आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल को बतौर मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। पिछले दिनों मीडिया और लोगों की मौजूदगी में AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके नाम की घोषणा की। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा था कि हम उत्तराखंड को पूरी दुनिया के हिंदुओं के लिए आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे।

खूब तारीफ की थी कर्नल कोठियाल की

मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी का एलान करने के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल   की जमकर तारीफ की थी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कर्नल ने जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की। वह आज भी अपने शरीर में दो गोलियां लेकर घूमते हैं। जब उत्तराखंड के नेता इस प्रदेश को लूट रहे थे, तब यह शख्स सीमा पर देश की हिफाजत में लगा था। कुछ साल पहले केदारनाथ आपदा आई थी। तब इस शख्स ने अपनी टीम के साथ मिलकर केदारनाथ का पुनर्निर्माण किया था, अब इन्होंने उत्तराखंड के नवनिर्माण का बीड़ा उठाया है।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार तीन बार एतिहासिक जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी पंजाब, गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतर रही है।

दिल्ली-NCR के लाखों वाहन मालिक सावधान, इस एक गलती पर कटेगा 5500 रुपये का चालान

chat bot
आपका साथी