मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली के लोगों से डेंगू विरोधी महाअभियान से जुड़ने की अपील, डेंगू को हराने के लिए एकजुटता से करें काम

मुख्यमंत्री की अपील पर दिल्ली के लोगों ने 10 बजे 10 हफ्ते 10 मिनट महाअभियान से जुड़कर डेंगू को हराने का संकल्प लिया है। लोगों को अपने घर और आसपास में देखना है कि कहीं साफ पानी जमा तो नहीं है।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:17 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:21 PM (IST)
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली के लोगों से डेंगू विरोधी महाअभियान से जुड़ने की अपील, डेंगू को हराने के लिए एकजुटता से करें काम
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से महाअभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से चलाए जा रहे डेंगू विरोधी अभियान से ज्यादातर लोग जुड़ गए हैं। मुख्यमंत्री की अपील पर दिल्ली के लोगों ने 10 बजे, 10 हफ्ते, 10 मिनट महाअभियान से जुड़कर डेंगू को हराने का संकल्प लिया है। लोगों को अपने घर और आसपास में देखना है कि कहीं साफ पानी जमा तो नहीं है। अगर है, तो उसे उड़ेल दें, बदल दें या उसमें तेल डाल दें। मुख्यमंत्री का कहना है कि दिल्ली को डेंगू मुक्त बनाने के लिए एकजुटता से काम करने की जरूरत है।

पिछले सप्ताह की भांति इस बार भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  लोगों से महाअभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली अब डेंगू के खिलाफ लड़ाई को जीतने के नजदीक हैं। आम जनता के साथ-साथ दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, विधायक, अधिकारी समेत दिल्ली में रह रहे प्रभावशाली लोग भी हर रविवार को इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।

वह अपने-अपने घरों व आसपास में जमा साफ पानी की जांच कर उसे बदल रहे हैं या तेल की कुछ बूंदें डाल रहे हैं, जिससे कि डेंगू को जड़ से खत्म किया जा सकें। इसके अलावा विभिन्न माध्यमों से भी लोगों को महाअभियान से जोड़ा जा रहा है। टीम हर रविवार को अपने घर के कूलर, गमलों आदि का साफ पानी बदलने और आसपास जमा पानी की सफाई करने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। अब दिल्ली के लोगों का संकल्प है कि हर हाल में मच्छरों को पनपने से रोकना है।

साफ पानी में पनपते हैं डेंगू के मच्छर: डेंगू के मच्छर केवल साफ पानी में पनपते हैं। साफ पानी के अंदर डेंगू के अंडे पैदा होते हैं और वो अंडे 8 से 10 दिन के अंदर मच्छर में बदल जाते हैं। अगर हम सभी 8 दिन से पहले उस जमा पानी को बदल दें, तो अंडे नष्ट हो जाएंगे और मच्छर पैदा नहीं हो पाएंगे।

अगर आपके घर में डेंगू होता है, तो मच्छर आपके आसपास ही पैदा हुआ है। डेंगू को जड़ से खत्म करने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से चलाए जा रहे डेंगू विरोधी 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट महाअभियान से जुड़े और डेंगू को खत्म करने में अपना सहयोग करें।

chat bot
आपका साथी