दिल्ली कैबिनेट ने सांस्कृतिक कॉम्प्लेक्स कला कुंज के लिए 49 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

दिल्ली कैबिनेट द्वारा दिल्ली अभिलेखागार विभाग को कोरोना काल के दौरान में हुए नुकसान और अभिलेखों के रखरखाव के लिए दिल्ली सरकार द्वारा 1.32 करोड़ की राशि जारी करने का प्रस्ताव रखा गया था जिसे कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 10:01 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 10:01 PM (IST)
दिल्ली कैबिनेट ने सांस्कृतिक कॉम्प्लेक्स कला कुंज के लिए 49 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली अभिलेखागार को अतिरिक्त धन प्रदान करने का निर्णय लिया।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली अभिलेखागार के कामकाज में सुधार के लिए फैसले लिए। कैबिनेट ने दिल्ली अभिलेखागार में भवनों के निर्माण और विकास के लिए 50 करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी दी।

दिल्ली सरकार दिल्ली के कला और संस्कृति पारिस्थितिकी को संरक्षित करने और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। 2020 में, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सांस्कृतिक परिसर "कला कुंज" की आधारशिला रखी थी। इसका उद्देश्य दिल्ली के नागरिकों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे डिजिटल रूप में ऐतिहासिक दस्तावेजों को देख सकें और संस्कृति कार्यक्रमों में भाग ले सकें। सीड मनी के रूप में दिल्ली पर्यटन परिवहन विकास निगम को दिल्ली अभिलेखागार विभाग के साथ काम्प्लेक्स के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि देने को मंजूरी दी गई है।

इसके साथ ही दिल्ली कैबिनेट द्वारा दिल्ली अभिलेखागार विभाग को कोरोना काल के दौरान में हुए नुकसान और अभिलेखों के रखरखाव के लिए दिल्ली सरकार द्वारा 1.32 करोड़ की राशि जारी करने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली अभिलेखागार विभाग में दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के करीब 10 करोड़ पन्नों के अभिलेखों का रखरखाव किया जाता है।

chat bot
आपका साथी