दिल्ली में किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर भाजपा ने किया प्रदर्शन

भाजपा ने किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के किसानों को किसान सम्मान निधि तक नहीं मिल रही है। भाजपा किसानों के न्याय की लड़ाई को जारी रखकर अंजाम तक ले जाएंगी।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:26 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 01:00 PM (IST)
दिल्ली में किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर भाजपा ने किया प्रदर्शन
दिल्ली में किसानों की मांगों को लेकर सीएम आवास के बाहर आज प्रदर्शन करेगी भाजपा

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। भाजपा ने किसानों की मांगों को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया।  इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के किसानों को किसान सम्मान निधि तक नहीं मिल रही है। भाजपा किसानों के न्याय की लड़ाई को जारी रखकर अंजाम तक ले जाएंगी। देशभर में कृषि उपकरण खरीदने पर सब्सिडी मिलती है लेकिन दिल्ली सरकार कोई सब्सिडी नहीं दे रही है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सीएम केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि किसानों को कृषि उपकरण पर सब्सिडी, जमीन अधिग्रहण पर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने, लाल डोरा का दायरा बढ़ाने का वादा आम आदमी पार्टी ने किया था। एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। आज दिल्ली का किसान परेशान हैं। बरसात की वजह से किसानों की फसल बर्बाद हो गई लेकिन कोई मदद सरकार से नहीं मिल रही। दो सौ गांव में किसानों की जमीन पर पानी भरा हुआ है। दिल्ली सरकार ने गिरदावरी तक बंद कर रखी है।

वहीं, सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि गांव में खेती की जमीन में गंदे नालियों का पानी भरा हुआ है। दिल्ली में सबसे ज्यादा महंगी बिजली है। केजरीवाल ने पहले छठ पूजा की अनुमति नहीं दी थी लेकिन भाजपा के दबाव में अनुमति के लिए तैयार होना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार किसानों को ट्यूबवैल लगाने की अनुमति नहीं दे रही है।

chat bot
आपका साथी